{"_id":"5a32db084f1c1bce408bd1c5","slug":"71513282312-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त से की मापतौल विभाग अधिकारियों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त से की मापतौल विभाग अधिकारियों की शिकायत
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त से की भ्रष्टाचार की शिकायत
मेरठ। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजित सिंह ने मंडलायुक्त से मापतौल विभाग अधिकारियों की शिकायत की है। बताया कि केंद्र सरकार ने कई साल पहले इस विभाग को साठ लाख रुपये की कीमत की लिफ्ट मैक्स ट्रक मशीन दी थी। इस मशीन से गन्ना क्रय केंद्रों की घटतौली मिनटों में पकड़ ली जाती है। साथ ही धर्मकांटों की भी जांच की जा सकती है। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस मशीन को कहीं छिपाकर रखा हुआ है। आज तक इस मशीन का कहीं भी उपयोग नहीं किया गया और हर महीने इस पर खर्च होने वाले डीजल और मेंटेनेंस के नाम पर धन हड़प रहे हैं। अजित सिंह ने शिकायती पत्र देकर भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।