फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंडलायुक्त ने महापौर को शपथ दिलायी

मंडलायुक्त ने महापौर को शपथ दिलायी

Wed, 13 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने महापौर को शपथ दिलायी
मेरठ। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने मंगलवार को टाउन हॉल के गांधी पार्क में सुनीता वर्मा को महापौर पद की शपथ दिलायी। जिसके बाद महापौर सुनीता वर्मा ने सभी 90 पार्षदों को शपथ दिलायी। इस दौरान पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापौर सुनीता वर्मा ने शपथ ग्रहण करते समय गाउन नहीं पहना। नगर निगम प्रशासन ने उनका गाउन समय से पहले ही मंच पर उनकी कुर्सी के सामने मेज पर रखवा दिया था। शपथ से पहले निगम अधिकारियों ने महापौर को गाउन पहनने की सलाह भी दी। लेकिन महापौर ने लाल रंग का गाउन पहनने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

महापौर सुनीता वर्मा शपथ लेने के बाद सरकारी गाड़ी से काफिले के साथ नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय पहुंचीं। यहां महापौर पद का चार्ज लेने के बाद महापौर टाउन हॉल गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने पहुंचीं। इसके उपरांत महापौर ने घंटाघर पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर और अंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में सूरजकुंड स्थित बसपा जिला कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर पति को मंच पर नहीं मिला स्थान
शपथ ग्रहण समारोह में कानून का राज भी साफ दिखाई दिया। मंच पर कमिश्नर, महापौर, कैंट विधायक के अलावा तत्कालीन महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगरायुक्त रहे। महापौर पति एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा काफी देर तक मंच पर जाने का प्रयास करते रहे। लेकिन उन्हें मंच पर स्थान नहीं दिया गया। बाद में वह अपने भाई पवन वर्मा, बसपा के वरिष्ठ नेता मुरारी लाल कैन, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, महानगर अध्यक्ष कमल सिंह राय, जिला प्रभारी दिनेश काजीपुर, शाहजहां सैफी आदि के साथ मंच के सामने सोफे पर बैठ गए।
मुस्लिम पार्षदों ने लहराया तिरंगा
वंदेमातरम् के दौरान मुस्लिम महिला पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह में तिरंगा फहराकर और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर देशभक्ति का परिचय दिया।
गांधी पार्क रौंद डाला
समारोह के दौरान महात्मा गांधी पार्क की हरियाली भी रौंद डाली गई। जहां भीड़ ने पार्क को तहस-नहस कर दिया, तो पौधों को नोंच डाला। शहर के बीच यही एक पार्क है, जहां आसपास के लोग मार्निंग वॉक करते हैं। इस पर नगरायुक्त का कहना है कि पार्क को पहले से भी सुंदर बना दिया जाएगा।

महापौर पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग
भाजपाइयों का कहना है कि महापौर ने राष्ट्रगान को ठीक से नहीं गाया, इसलिए उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने कहा कि महापौर सुनीता वर्मा ने गलत तरीके से राष्ट्रगान गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed