{"_id":"5a1733294f1c1bd1408b89d2","slug":"71511469865-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार गर्भवती महिला की मौत
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। सरधना चौपले पर एक ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंद दिया। इससे सड़क पर शव के टुकड़े फैल गए। लोगों ने उन्हें कपड़े से ढका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
रोहटा रोड स्थित रोहिणी कुंज निवासी आराधना सिंह (30) पत्नी पंकज सिंह तक्षशिला पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी। बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में सरधना चौपले पर पीछे से आए एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे शिक्षिका सड़क पर गिर गई। इसके बाद ट्रक उसे कुचलता हुआ चला गया। लोगों ने पीछा कर ट्रक रुकवाया और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया है।
एक साल पूर्व ही हुई थी शादी
शिक्षिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि आराधना तीन भाई बहन थे। भाई रविकांत और बहन का साधना का रो-रोकर बुरा हाल है। आराधना परिवार में सबसे छोटी थी। एक साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पति पंकज आर्मी में है। परिजनों के अनुसार आराधना चार माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
स्कूल के बच्चे भी रो पड़े
आराधना की मौत की सूचना पर तक्षशिला पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह, प्रबंधिका कुसुम रानी और प्रधानाचार्या अनुरंजनी अग्रवाल मौके पर पहुंचीं। बाद में स्कूल में मौन धारण कर छुट्टी कर दी गई। प्रबंधिका कुसुम रानी ने बताया कि आराधना जूनियर विंग के बच्चों को पढ़ाती थी। उसका व्यवहार बेहद कुशल व्यवहार था। स्कूल के बच्चे भी मौत की खबर सुनकर रो पड़े। बताया गया कि रोजाना आराधना खिर्वा चौपले से आती थी, लेकिन बृहस्पतिवार को वह सरधना चौपले स्थित मंदिर में गई थी। सरधना चौपले पर स्कूल मोड़ी ही थी कि ट्रक ने कुचल दिया।
खास बात
सरधना चौपले पर हुआ हादसा, लोगों को चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा