फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जॉट्स एकेडमी ने वार्षिकोत्सव मनाया

जॉट्स एकेडमी ने वार्षिकोत्सव मनाया

Wed, 22 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
जॉट्स एकेडमी ने वार्षिकोत्सव मनाया
जॉट्स एकेडमी ने वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन

मेरठ। आबूलेन स्थित जॉट्स एकेडमी ने चैंबर ऑफ कामर्स में ममताश का वार्षिकोत्सव मनाया। शुभारंभ डॉ. सुनीता सूरी और विनोद गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों ने स्वयं बनाई ड्रेस को पहनकर रैम्प वॉक किया। ब्यूटीशियन की छात्राओं ने साड़िया विभिन्न तरीके से पहनीं। जॉट्स डायरेक्टर ममता श्रीवास्तव और विंकी जौली ने सामाजिक संदेश देते हुए स्वच्छता का आह्वान किया। डॉ. कपिल सेठ और अलका श्रीवास्तव द्वारा डॉ. सुनीता सूरी, ऊषा सप्रा, मीना रस्तोगी को ममताशा एवार्ड से नवाजा। जज की भूमिका में सोनिया, इंदू दीवान, अंजू मौजूद रहीं। सोनी, मानसी, एलिशा, शीनू, पारूल, तंजील, शोभित, नेहा, शहाना, नशरा, स्वाति, मेहर, जेबा ने प्रतिभाग किया। मंच का संचालन सोनी, मयूरी और अक्षिता ने किया।

महिला एकता मिलन ने की खेल प्रतियोगिता
मेरठ। भगवान पैलेस में महिला एकता मिलन परिवार ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। गीता मनोज भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्पून रेस में कृष्णा प्रथम, ममता द्वितीय स्थान पर रहीं। रस्सी कूद में सुनीता प्रथम और सपना दूसरे पर रहीं। सेके रेस में शशि सिंघल प्रथम व ज्योत्सना द्वितीय और साधना तीसरे स्थान पर रहीं। बैलेंस रेस मीना और शशि ने जीती। सचिव पूनम गुप्ता ने माह की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षा भारती रस्तोगी ने सभा को संबोधित किया। संचालन गीता मनोज ने किया। इस दौरान ममता, शशि मलिक, रेनू, रीता, पद्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम
मेरठ। सुभारती महोत्सव में आयोजित अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के कक्षा 12वीं के समर्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता ब्लू प्रिंट एजूकेशन द्वारा आयोजित की गई। इसमें 23 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। आर्मी स्कूल के कक्षा 5 के सुमित, कक्षा 6 के रूहल अमीन और कक्षा 7 के सक्षम रावन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल को प्रथम बनाया। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर अजय पूनिया द्वारा प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन मिलन महिला सभा का आयोजन
मेरठ। जैन मिलन महिला शक्ति सभा का आयोजन रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में किया गया। लकी ड्रा अमृता ने जीता। जन्मदिन उपहार सुमन जैन द्वारा दिए गए। आयोजित खेल में तंबोला में ज्योत्सना, पूनम, निधि, नैनसी, अंजुल ने बाजी मारी। फैंसी ड्रेस का आयोजन भी किया गया। अध्यक्षा बाला जैन ने पुरस्कार वितरण किया। नगर निगम निकाय चुनाव में वोट डालने के लिए आह्वान किया। मीनू, अपर्णा, मधु, नैनसी, विष्णु, संगीता, ममता, करुणा, बीना, राखी, अंजू, रेनू, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed