{"_id":"59ac6eb34f1c1b3e738b4fa2","slug":"71504472755-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 बोरे सरकारी राशन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 बोरे सरकारी राशन पकड़ा
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
फ्लोर मिल गोदाम से मिला 800 बोरे सरकारी राशन
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर।
खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को शाहजहांपुर के बड़ा बाजार स्थित मिनी फ्लोर मिल के गोदाम पर छापा मारकर करीब 800 बोरे सरकारी राशन बरामद किया। खाद्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के राशन डीलरों में अफरातफरी मच गई। मामले में खाद्य विभाग की टीम ने फ्लोर मिल मलिक व उसके बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा है। देर रात तक खाद्य विभाग टीम और पुलिस की कार्रवाई जारी रही।
सप्लाई इंस्पेक्टर सदर बाजार धर्मेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसडीएम मवाना अकुंश श्रीवास्तव और डीएसओ के निर्देश पर एआरओ आनन्द प्रभु और सप्लाई इंस्पेक्टर मेरठ योगेश कुमार और किठौर पुलिस के साथ शाहजहांपुर स्थित एक मिनी फ्लोर मिल के गोदाम पर छापा मारा। यहां पर चार गोदामों में भारी मात्रा में सरकारी राशन बरामद किया गया। मौके से फ्लोर मिल मालिक सुशील कुमार पुत्र गनपत और उसके पुत्र आशीष उर्फ छोटू को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। खाद्य विभाग के अनुसार पकडे़ गए आरोपी ने बताया कि वह सरकारी राशन कस्बा निवासी मरगूब से लेता है। वहीं मामले में एआरओ आनंद प्रभु ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। अभी तक 800 बोरे बरामद किए जा चुके हैं।
एक हफ्ते में दूसरी कार्रवाई
एक सप्ताह में दूसरी बार इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी राशन पकडे़ जाने से राशन डीलरों में बैचेनी बढ़ गई है। हिरासत में लिए जाने की सूचना पर कई राशन डीलर थाने के चक्कर काटते दिखाई दिए। वहीं आधिकारियों से अपनी जुगत भिड़ाते दिखे।
विज्ञापन
विभाग पर मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना खाद्य विभाग की मिलीभगत के इतनी बड़ी कालाबाजारी नहीं हो सकती। खास बात यह है की दोनों बार सरकारी राशन पकडे़ जाने के बाद सभी राशन डीलर अधिकारियों से अपना स्टाक सही बताते नजर आए। इससे सवाल उठता है कि फिर सरकारी रासन कहां से आ रहा है। जबकि पकडे़ गए आरोपी ने जिसका नाम लिया है। वह भी किठौर में मिनी फ्लोर मिल चलाता है।
...लौट चली थी खाद्य टीम
सूत्रों की माने तो सरकारी राशन पकड़वाने के लिए सटीक मुखबिरी की गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम गोदाम न मिलने पर वापस लौट चली थी। तभी मुखबिर ने फोन कर टीम को गोदामों के शटर के रंग, लोकेशन आदि की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने अलग-अलग सभी गोदामों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
चोरों को ही सौंप रहे राशन!
खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा गया सरकारी राशन किठौर निवासी एक राशन डीलर को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। इस पर ग्रामीणों ने एआरओ आनन्द प्रभु से विरोध जताया। कहा कि साहब जो बेचते हैं उसी को सुपुर्द कर रहे हैं राशन। तो कहां से रुकेगी कालाबाजारी। इस पर अफसरों ने चुप्पी साध ली। बाद में कहा कि सरकारी गोदामों में जगह नहीं है। और एसएमआई लेने से इंकार कर रही हैं।
खास बातें
मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग टीम ने मारा छापा, देर रात तक चली कार्रवाई
फ्लोर मिल मालिक पिता और पुत्र हिरासत में, क्षेत्र के राशन डीलरों में मचा हड़कंप