{"_id":"59a481304f1c1bb0018b45e9","slug":"71503953200-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभाओं में दौरे करेंगे प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभाओं में दौरे करेंगे प्रभारी मंत्री
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे प्रभारी मंत्री
मेरठ। प्रदेश सरकार ने प्रभारी मंत्रियों को जनपद स्तर तक सीमित न रखते हुए विधानसभा स्तरों पर सक्रिय किया है। इससे जहां प्रदेश सरकार की छवि बेहतर होगी, वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी प्रभावी होंगी। इसी के चलते मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का पहला कार्यक्रम हस्तिनापुर विधानसभा में 31 अगस्त को प्रस्तावित हुआ है।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मेरठ जनपद के प्रभारी मंत्री हैं। सपा सरकार में भी प्रभारी मंत्रियों का चलन था और आजम खां सपा सरकार में प्रभारी मंत्री हुआ करते थे। लेकिन इन सभी प्रभारी मंत्रियों की सक्रियता जनपद मुख्यालयों तक सीमित रही है। अभी तक सिद्धार्थ नाथ सिंह भी तीन बार मेरठ आ चुके हैं, लेकिन उनकी सक्रियता भी जनपद मुख्यालय तक ही सीमित रही है। अब प्रदेश सरकार ने प्रभारी मंत्रियों को विधानसभा स्तरों तक जाने और वहां जनता की शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होने का कार्यक्रम तय किया है।
खास बात
प्रदेश सरकार ने दिये सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश, मेरठ के प्रभारी मंत्र 31 अगस्त को आएंगे हस्तिनापुर