{"_id":"59a481274f1c1bb3018b464c","slug":"71503953191-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर रहेगी चाक चौबंद सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर रहेगी चाक चौबंद सुरक्षा
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारी रहें सचेत, तत्परता से करें काम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
डीएम समीर वर्मा ने ईदुल-अजहा और गणपति विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसमें उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सचेत रहते हुए तत्परता से काम करने का निर्देश दिया।
बचत भवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दोनाें ही त्योहार संवेदनशील हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम को निर्देश दिया कि वह पूरी सतर्कता से अपने-अपने क्षेत्र में पैनी नजर रखें। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से पर्व के मद्देनजर सफाई के साथ पेयजल की भी बेहतर उपलब्धता रखने का निर्देश दिया। वहीं विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि ईदगाहों के पास बिजली के खंभों को कवर करें और नंगे व लटके तारों को ठीक करें। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गण्यमान्य नागरिकों और धर्म गुरुओं के साथ बैठक करें।
वहीं एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि पुलिस अधिकारी ध्यान रखें कि शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था और सौहार्द भंग न होने पाए। उन्होंने कानून व्यवस्था के विपरीत जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बुल के साथ दो-दो आरपीएफ व पीएससी की कंपनियां तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
बैठक में शहर काजी जैनुल राशिद्दीन, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल, नगर आयुक्त मनोज सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सरधना राकेश कुमार सिंह, सदर संतोष बहादुर सिंह, एसपी ट्रैफि क संजीव कुमार वाजपेयी, एसीएम गुलशन कुमार, ज्ञान प्रकाश यादव, काजी अफ्फान कासमी, कारी शफ ीक उर रहमान प्रवक्ता शाही ईदगाह, सलमान सब्जवारी आदि उपस्थित रहे।
खास बात
गणेश विसर्जन शोभा यात्रा और ईदुल-अजहा को लेकर डीएम ने ली बैठक