फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लोहे के कठघरे से वाई-फाई के सिग्नल होंगे सिक्योर

लोहे के कठघरे से वाई-फाई के सिग्नल होंगे सिक्योर

Fri, 28 Jul 2017 07:10 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
लोहे के कठघरे से वाई-फाई के सिग्नल होंगे सिक्योर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में वाई-फाई डिवाइस की चोरी रोकने और उनको क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए अब लोहे के कठघरे में कैद किया जाएगा।
विज्ञापन

कैंपस में सभी विभाग, प्रशासनिक भवन, लैब, लाइब्रेरी, हॉस्टल आदि जगहों पर वाई-फाई है। पिछले दिनों ब्वॉयज हॉस्टल और आसपास से 14 डिवाइस चोरी और क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे विवि को कई लाख रुपये का नुकसान हुआ। डिवाइस तीन तरह के होते हैं। इनमें इंडोर डिवाइस, आउटडोर डिवाइस और प्वाइंट टू प्वाइंट डिवाइस शामिल है। इंडोर 10 से 12 हजार, आउटडोर 30 से 40 हजार और प्वाइंट टू प्वाइंट डिवाइस 50 हजार के आसपास आती है। डिवाइस का काम सिग्नल के दायरे को बढ़ाना है। 14 डिवाइस चोरी होने की घटना के बाद विवि ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। उसने सुरक्षा के लिए अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर अब हर डिवाइस को लोहे के बॉक्स से सुरक्षित किया जाएगा। इस काम के लिए 100 बॉक्स तैयार कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed