फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो लेखपालों का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल

दो लेखपालों का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल

Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
दो लेखपालों का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल
लेखपाल ने ली रिश्वत, वीडियो हुई वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मवाना तहसील में तैनात रहे एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक दूसरा लेखपाल भी उसके साथ नजर आ रहा है। इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि लेखपाल ने गंगा किनारे खरबूजा, तरबूज आदि की खेती करने वालों से यह उगाही की थी। फरवरी में की गई इस उगाही के वीडियो और पीड़ितों के अब आये बयान की सीडी तैयार कर एसडीएम मवाना ने एसडीएम मेरठ को भेजने की बात कही है।
ये है मामला
मवाना तहसील के खादर क्षेत्र के ग्राम भीकुंड के कुछ ग्रामीण गंगा किनारे जनवरी-फरवरी माह में ककड़ी, खीरा, खरबूजा और तरबूज की खेती करते हैं। इस जमीन को वह क्षेत्रीय बड़े किसानों से ही ठेके पर ले लेते हैं। ऐसे ही कुछ किसानों ने स्टांप पेपर पर ठेकानामा तैयार कराकर कई सौ एकड़ जमीन पर फसल बो दी। इसके बाद हलका लेखपाल गांव पहुंचा और उक्त किसानों से कहा कि उन्होंने सरकारी जमीन पर फसल बोई है। इसका लगान दो, नहीं तो फसल जुतवा दी जाएगी। किसानों ने लेखपाल को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और 500 रुपये प्रति एकड़ पर बात बनी। इसके बाद किसानों ने लेखपाल को पैसा दे दिया।
विज्ञापन


दो किसानों से लेन देन की बनी थी वीडियो
जब लेखपाल किसानों के बीच बैठकर पैसा ले रहा था, तभी किसी ने चुपके से वीडियो तैयार कर ली। लेकिन डर के कारण किसान चुप रहे। अब यह वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें लेखपाल जहां पैसे लेता साफ नजर आ रहा है, तो किसान से बकाया होने की भी बात कह रहा है। इस वीडियो में लेखपाल ने दो किसानों से पैसा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल में दोनों किसान आये सामने
इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो दोनों किसान सामने आ गये। इनमें गांव भीकुंड के मुन्नू और किशन चंद ने पैसा देना स्वीकार किया। दोनों ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने उनसे 3500-3500 रुपये लिये थे। जबकि चार अन्य किसानों से भी उसी समय पैसे लेकर गया था और बाकी के पैसे बाद में दिए गए।


अब मेरठ तहसील में तैनात है लेखपाल
उक्त लेखपाल इस समय मेरठ तहसील में तैनात है। इस मामले में जब एसडीएम मवाना अरविंद कुमार से बात हुई तो उन्होंने पहले पुरानी वीडियो होने की बात कही, लेकिन जब पीड़ितों के बयान वाली वीडियो दिखाई गई तो उन्होंने सभी वीडियो की सीडी बनाकर एसडीएम मेरठ को जांच कराकर कार्रवाई के लिए भेजने की बात कही।

खास बातें
वीडियो में दूसरा लेखपाल भी नजर आ रहा है, रिश्वत देने वाले पीड़ित भी आए सामने
सीडी तैयार कर एसडीएम मवाना ने एसडीएम मेरठ को भेजने की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed