{"_id":"595c05d44f1c1b81798b46c2","slug":"71499203028-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों को मिलेगा अधिकार: मंजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों को मिलेगा अधिकार: मंजू
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि शहरों का विस्तार हो रहा है। नगर पालिकाओं से नगर निगम बन चुकी हैं। इस ढांचे में परिवर्तन की जरूरत है। यह बात सही है कि जब तक जनसंख्या के अनुपात में सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ेगी, प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा नहीं होगा।
मंगलवार को सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना में वाल्मीकि समाज को सम्मान देने का काम किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की जिला स्तरीय समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण होगा। उप्र में सफाई कर्मियों की कमी का मामला हर बार सामने आता है। इस समस्या के निस्तारण के लिए भारत सरकार के माध्यम से उप्र सरकार से बात करेंगे। आयोग सदस्य ने जयभीमनगर में वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों ने प्रशासन पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाया। आयोग सदस्य ने सर्किट हाउस में नगरायुक्त मनोज कुमार से संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की रिपोर्ट मांगी। इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला, विनेश विद्यार्थी, दीपक मनोठिया, अनिल जैनवाल, सुंदरलाल भुरंडा, सोनू वाल्मीकि, संजय नजराना, विनोद चंदोला, संजय घायल, अनिल चावला, विनोद महरोल, राजू धवन, सुरेंद्र, अजय चिंडालिया आदि मुख्य रहे।