{"_id":"595163744f1c1bb2338b46c6","slug":"71498506100-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोउल्लास से मना ईद-उल-फितर का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोउल्लास से मना ईद-उल-फितर का त्योहार
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षोउल्लास से मना ईद-उल-फितर का त्योहार
ईद-उल-फितर पर सोमवार सुबह नगर और देहात के इबादतगाहों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। अल्लाह की इबादत में उठे हजारों हाथों ने देश में खुशहाली के लिए दुआ की। मुरादनगर में ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
डीएम, एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। मुरादनगर स्थित ईदगाह पर शहर काजी अब्दुल कादिर ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र से आए करीब बीस हजार नमाजियों को ईद की नमाज अदा कराई। नमाजियों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर हैदराबाद में हुए हादसे की निंदा कर शोक जताया।
डीएम मिनिस्ती एस और एसएसपी एचएन सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया। ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ शुरू हुई और नौ बजे संपन्न हुई। इसके अलावा मोदीनगर, निवाड़ी, पतला,कलछीना, भोजपुर त्यौडी व फरीदनगर में भी शांति पूर्व नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने बेगमाबाद, सुहाना, मछरी, नाहली, कलछीना और त्यौैडी आदि स्थानों पर जाकर मुस्लिम भाइयों की ईद की मुबारकबाद दी।