फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   70208 applications came to become new voters

नए मतदाता बनने के लिए आए 70208 आवेदन

Mon, 06 Dec 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
70208 applications came to become new voters
नए मतदाता बनने के लिए आए 70208 आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। जिले में चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगभग 70,208 नए मतदाता बनने के लिए आवेदन जिला प्रशासन को मिले हैं। सात विधानसभा में बंटे मेरठ में अभी तक 2570042 मतदाता हैं।
अभियान की समाप्ति के बाद इन आवेदनों का सत्यापन होगा। इसके बाद पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद ही अंतिम मतदाता सूची तैयार हो सकेगी। इससे साफ है कि जिले में नए मतदाताओं की संख्या 50 हजार के आंकड़े को पार कर जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अगले दो दिन में विधानसभा वार किए गए नए आवेदनों की संख्या भी मिल जाएगी। इससे भी साफ हो जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाता बनें हैं। राजनीतिक पार्टियों ने अपने स्तर से भी नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया। इसमें बीजेपी, सपा ने भी क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक जनसंपर्क कर वोट बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 हजार से अधिक मतदाता हटे
- मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 28,162 लोगों ने फॉर्म-7 को भरा है। यह फॉर्म वोट हटाने के लिए भरा जाता है। वहीं, फॉर्म-8 के 2203 आवेदन आए हैं। फॉर्म-8 को एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में स्थानांतरित कररने या संशोधन के लिए भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed