फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   70 chickens died in Harevali, feared due to bird flu

हरेवली में 70 मुर्गियां मरीं, बर्ड फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप

Tue, 19 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
70 chickens died in Harevali, feared due to bird flu
हरेवली में मृत पड़ी मुर्गियां। - फोटो : DHAMPUR
हरेवली में 70 मुर्गियां मरीं, बर्ड फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप
विज्ञापन

हरेवली (बिजनौर)। गांव हरेवली में 70 मुर्गियों के मरने से हड़कंप मच गया है। बर्ड की फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और मौत की वजह जानने के लिए मृत मुर्गी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव बसेड़ा खुर्द में भी सोमवार को दो कौवों के मृत मिले हैं।
हरेवली के राजकुमार व सुरेंद्र सिंह ने घर पर ही 400 मुर्गियां पाल रखी हैं। राजकुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उन्होंने मुर्गियों और मुर्गों के पैरों पर सूजन और मुंह लाल होता देखा, कुछ देर बाद कई मुर्गियों के मुंह से पानी आने लगा और कुछ देर तड़फने के बाद वह मरने लगी। 10 मिनट के अंतराल में करीब 70 मुर्गियों की मौत हो गई। काफी संख्या में मुर्गियां और मुर्गे बीमारी से ग्रस्त हैं। अफजलगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मृत मुर्गी का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मुर्गियों की मौत वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण, पहली बार इस तरह से मरते देखें परिंदे
एक मृत मुर्गी का पोस्टमार्टम कराया, अन्य को गड्ढा खोदकर दबवाया
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने एक मृत मुर्गी को कब्जे में लेकर पीएम के बाद मौत के कारणों का पता लगाने का दिया भरोसा
फोटो समाचार दस
हरेवली। पिछले करीब एक सप्ताह से मुर्गियों, कौवों के मरने का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को गांव हरेवली में राजकुमार और सुरेंद्र की करीब 70 मुर्गियों की मौत हो गई। बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार से इस बार पक्षियों की मौत हो रही है। पहले कभी नहीं हुई है। अधिकारी ठंड से मौत होने को वजह बताकर पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक गांव में मुर्गियों की मौत से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत है। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंचे अफजलगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने मरी पड़ी मुर्गियों को देखा। उन्होंने ग्रामीणों को एक मृत मुर्गी का पोस्टमार्टम कर मौत के कारण पता लगाने का भरोसा दिया है। बाकी मृत मुर्गियों को अधिकारियों ने गड्ढ़ा खोदवाकर मरीं मुर्गियों को दबवा दिया है। ग्रामीण महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, जयपाल सिंह आदि का कहना है कि पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में पक्षियों की मौत हो रही हैं। अबकी बार पक्षियों को तड़प तड़प कर मरते देखा जा रहा है। कभी पहले ऐसा होता नहीं देखा गया। ठंड तो हर बार आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed