फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   69 meter lambe canvas par utara modi ka jivan

‘महानायक की विकास गाथा’ 69 मीटर लंबे कैनवास पर उतारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन

Tue, 18 Sep 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 18 Sep 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
69 meter lambe canvas par utara modi ka jivan
meerut - फोटो : meerut

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्म दिवस पर सोमवार को सदर स्थित ऋषभ एकेडमी में ‘महानायक की विकास गाथा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें देशभर से आए 250 कलाकारों ने 69 मीटर लंबे कैनवास पर प्रधानमंत्री की चार साल की योजनाओं और उनका जीवन चरित्र को उतारा। इसमें मेरठ शहर के 20 विद्यालयों के 500 विद्यार्थी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

कलाकारों ने प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र पर चित्रकारी प्रदर्शित की, जिसमें उनके जीवन की शुरुआत चाय पिलाने से लेकर देश के प्रधान सेवक रहते हुए ‘देश का गौरव गान पूरे विश्व में’ का चित्रांकन किया गया। जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, खेलो इंडिया, आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्किल इंडिया, सुरक्षा कवच योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवन ज्योति आदि योजनाओं को कैनवास पर उतारा।

चित्रकला प्रतियोगिता झुग्गी झोपड़ी जीवन उत्थान मिशन, स्लम फाउंडेशन, परिधि और संस्कार भारती के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील भराला, पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ और सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा उत्तर प्रदेश रहे। सुनील भराला ने कहा कि क्रांतिधरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निर्मल वैद्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष परिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इनके अलावा रामकुमार सहरावत क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, अजय भराला क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश, एसपी सिटी रणविजय सिंह, रणजीत जैन प्रबंधक, मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, प्रदीप ढडरा, राजकुमार कौशिक, रूपक अग्रवाल, राजेश वेद, आदेश जैन, शाह फैसल, यशोदा यादव, अमित अत्री, अनिल शर्मा, पंकज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed