{"_id":"61f44d60f4d54147f00a038f","slug":"68-samples-taken-of-liqoure-in-meerut-meerut-news-mrt5749864137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी से 28 दुकानों से 68 नमूने जांच के लिए जुटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी से 28 दुकानों से 68 नमूने जांच के लिए जुटाए
विज्ञापन
आबकारी ने 28 शराब दुकानों से 68 नमूने भरे
मेरठ। रायबरेली के महाराजगंज में नकली शराब से मौतों के बाद जिला आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को विभाग ने 28 दुकानों से 68 नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे। वहीं नकली और मिलावटी शराब पकड़ने के लिए छह आबकारी निरीक्षकों के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने टीम के साथ रात में ही मीटिंग कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। देशी शराब को लेकर हिदायत दी गई है। टीम अपने अपने क्षेत्र की देशी शराब की दुकानों पर छानबीन करेंगी। इसके बाद टीम सक्रिय हो गई और दुकानों की तलाशी शुरू की।
जनपद में कई बार मिली गड़बड़ी
नकली शराब बिक्री से जनपद में कई बार बड़ी घटनाएं हुई हैं। मीरपुर जाखेड़ा, इंचौली, महल गांव में पूर्व में हुई संदिग्ध मौतों के बाद खूब शोर मचा, लेकिन मामले दबकर रह गए। कंकरखेड़ा क्षेत्र में ईएनए (शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला केमिकल) मिलने के बाद नकली शराब की संभावना बढ़ गई।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र की दुकानों की निगरानी
जनपद में देसी शराब की 182, विदेशी शराब की 142, बियर की 127 दुकानों के अलावा आठ भांग के ठेके और छह मॉडल शॉप हैं। आबकारी टीम ने देसी शराब की दुकानों का रुख किया है। वजह सबसे से ज्यादा शिकायत इनसे जुड़ी ही सामने आई है। इनमें भी देहात क्षेत्र की दुकान प्राथमिकता पर हैं।
--
दुकानों से शराब के नमूने जुटाकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके लिए टीम अलग से काम कर रही हैं। विभाग रायबरेली की घटना के बाद सतर्क है। - आलोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी