फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   65 buildings sold by lottery system

संपत्तियों को खरीदने में आगे आए लोग,अब लॉटरी में बिके 65 भवन

Thu, 29 Jul 2021 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
65 buildings sold by lottery system
संपत्तियों की खरीदारी बढ़ी, लाटरी में बिके 65 भवन
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए की ई-नीलामी और लाटरी के माध्यम से संपत्तियां बेचने की प्रक्रिया में लोगों का रुझान बढ़ा है। जहां है जैसा है की तर्ज पर भवन, विला, फ्लैट के निकाले लाटरी आंवटन में कुल 65 भवन और फ्लैट बिके हैं। इसमें सबसे अधिक लोहियानगर के 49 भवन 54 वर्ग मीटर के बिके। इससे साफ है कि लोग संपत्तियों में निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं।
अगले पांच वर्ष में लोहिया नगर, शताब्दी नगर, गंगानगर में संपत्तियों के दाम आसमान छू सकते हैं। आउटर रिंग रोड बनाए जाने से यातायात आपस में जुड़ जाएगा। जिससे नागरिक मिनटों में शहर के चारों कोनों में जा सकेंगे। एमडीए अब कई वर्षों से नहीं बिक रहे भवन, फ्लैट और विला को बेच रहा है। जहां है जैसा है की तर्ज पर 1177 संपत्तियों को बेचने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

इसके लिए 22 मई से 21 जून तक पंजीकरण खोला गया था। वहीं, 30 जून को लाटरी निकालते हुए बुधवार को नाम के साथ संपत्ति आवंटन जारी कर दिया गया है। उधर, एमडीएम ने ई-नीलामी में कुछ दिन पहले चार करोड़ 78 लाख की संपत्तियों को बेचा था। इसमें लोहिया नगर के एक प्लाट की बोली 28 हजार प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 60 हजार वर्ग मीटर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आठ लाख से नौ लाख तक के भवन
लोहिया नगर पॉकेट-एम में स्थित 54 वर्ग मीटर के जिन 49 भवनों में रूझान दिखा है, उनके दाम आठ से नौ लाख रुपये तक है। शताब्दी नगर एयरपोर्ट एंक्लेव में बने 81 वर्ग मीटर के फ्लैट 23 लाख 36 हजार प्रति फ्लैट, शताब्दी नगर सेक्टर-4बी में 112 वर्ग मीटर के 23 लाख 73 हजार रुपये प्रति छह भवन, शताब्दी नगर सेक्टर-4बी में 180 वर्ग मीटर के 39 लाख 44 हजार रुपये प्रति दो भवन, रक्षा ग्रीन में 71 वर्ग मीटर का एक फ्लेट, गंगानगर पॉकेज-जे में 39 वर्ग मीटर के दो फ्लेट बेचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed