{"_id":"5ccc9e07bdec22078f24bb92","slug":"61556913671-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच को बंद हो जाएगी दौराला चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच को बंद हो जाएगी दौराला चीनी मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच को बंद हो जाएगी दौराला चीनी मिल
दौराला। चीनी मिल दौराला को पेराई सत्र 2018-19 के लिए 162 क्रय केंद्र आवंटित हुए थे। जिनमें से 145 क्रय केंद्र बंद हो गए। शेष क्रय केंद्र शुक्रवार को बंदकर दिए हैं।
पिछले दस दिन से दौराला चीनी मिल गेट पर गन्ने की आवक कम हो रही थी। किसानों को पर्ची को समस्या न हो, इसके लिए फ्री गन्ना कर दिया गया था।
चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि मिल गेट पर 30 अप्रैल से प्रतिबंधित मुक्त खरीद की जा रही है। दो मई को दूसरा व पांच मई को अंतिम बंदी नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके लिए गांवों में किसानों को जानकारी भी दे दी है। समस्त किसानों से अपील है कि जिन किसानों के पास सप्लाई योग्य गन्ना शेष है वे पांच मई की शाम छह बजे तक अवश्य आपूर्ति कर दें। किसानों के गन्ने को देखते ही मिल को दो से बढ़ाकर 5 मई कर दिया था। अब गन्ने की आवक बहुत कम हो गई। जिस कारण चीनी मिल नो केन चल रही थी। अब किसानों का गन्ना लगभग समाप्त हो गया है। इसलिए मिल प्रबंधन ने 5 मई को मिल बंद करने का निर्णय किया है।