{"_id":"5cb63cebbdec2214492aa579","slug":"61555447019-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा और पत्नी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा और पत्नी को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। नागौरी गांव में जमीनी विवाद के चलते भतीजे और उसके पिता ने रिटायर्ड दरोगा और उसकी पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस घटना का संदिग्ध मान रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव नागौरी निवासी राजेंद्र पुत्र छोटे रिटायर्ड दरोगा है। उसका भतीजा मुजफ्फरनगर जिले के झिंझाना थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। फिलहाल वह घर आया हुआ है। इस परिवार में कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह पत्नी के साथ घर पर था। तभी भतीजे और उसके पिता ने उन पर गोली चला दी। इससे राजेंद्र और उसकी पत्नी रमेश घायल हो गए। दंपती ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मवाना केंद्र भिजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष करतार सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच जानसठ तहसील में जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को मुकदमे की तारीख थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम द्वारा कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।