फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डिग्री मार्कशीट दलाली में दो कर्मचारी सस्पेंड, 10 के खिलाफ जांच शुरू

डिग्री मार्कशीट दलाली में दो कर्मचारी सस्पेंड, 10 के खिलाफ जांच शुरू

Wed, 27 Mar 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
डिग्री मार्कशीट दलाली में दो कर्मचारी सस्पेंड, 10 के खिलाफ जांच शुरू
- कुलपति ने तलब किए सभी अधिकारी, कई घंटे तक दिखवाया रिकॉर्ड
विज्ञापन

- तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर नपेंगे कई और कर्मचारी-अधिकारी
- प्रथम दृष्टया जांच में घूसखोरी के आरोप हुए कर्मचारियों पर साबित
- घूस लेकर रोजाना बना रहे थे 30 से 40 डिग्री और अन्य प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अमर उजाला के स्टिंग ऑपरेशन में दलाली का राजफाश होने के बाद कुलपति ने मंगलवार को सख्त रुख अपना लिया। डिग्री और प्रोविजनल सर्टिफिकेट के तमाम दस्तावेजों की जांच कराते हुए तत्काल प्रभाव से दो स्थायी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं दस कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठाते हुए तीन सदस्यीय उच्च कमेटी गठित की गई है। एक संविदा कर्मचारी की नौकरी जा सकती है। कई साल बाद हुई इस तरह की सख्त कार्रवाई से विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा है।
अमर उजाला ने 26 मार्च के संस्करण में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार को उजागर किया था। स्टिंग ऑपरेशन से स्पष्ट हो गया कि यूनिवर्सिटी में कर्मचारी दलालों के माध्यम से छह सौ रुपये से 15 सौ रुपये तक में रोजाना मार्कशीट और डिग्री दे रहे हैं। जो छात्र घूस नहीं दे रहे थे वो महीने चक्कर काटने को मजबूर थे। मंगलवार को पूरे प्रकरण का खुलासा होने पर कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिग्री और प्रोविजनल सर्टिफिकेट के सारे रिकॉर्ड तलब कर लिए। प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में सामने आया कि रोजाना 30 से 40 डिग्री और प्रोविजनल प्रमाण पत्र घूस लेकर बनाए जा रहे थे। सोमवार को गाजियाबाद से आए बीडीएस के छात्र-छात्राओं को भी 13 प्रोविजनल प्रमाण पत्र नौ हजार रुपये घूस लेकर दिए गए थे।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर कुलपति ने तत्काल रूप से छात्र समस्या निवारण केंद्र पर तैनात दो कर्मचारियों जॉनी शर्मा और कपिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। एक संविदा कर्मचारी अनंत कपिल को निवारण केंद्र से हटाते हुए उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। जांच में दोष सही पाए जाने पर अनंत कपिल की आजीवन नौकरी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पैसे लेकर डिग्री बनवाने में सहयोेग करने और रोजाना आने वाले फार्मों पर भी डिग्री देने की लापरवाही करने वाले 10 अफसरों-कर्मचारियों पर पर जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। इसमें चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज डायरेक्टर प्रो. जयमाला और प्रो. एसके दत्ता शामिल हैं। ये कमेटी कर्मचारियों-अफसरों के बारे में कुलपति को रिपोर्ट देगी, जिसके बाद कई अफसर-कर्मचारी और नप सकते हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने डिग्री के साथ मार्कशीट का भी रिकॉर्ड तलब किया है। कुलपति ने बताया कि विवि में इस तरह का गलत कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो ऐसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed