{"_id":"5c76ef63bdec2275c5124d16","slug":"61551298403-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। बार एसोसिएशन मवाना के तत्वावधान में बुधवार को हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। जिस कारण तहसील का कामकाज ठप रहा। अधिवक्ताओं ने बेंच की मांग को लेकर नगर में बाइक रैली निकाली। वहीं, मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी नहीं होने पर लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालने की चेतावनी दी।
बार एसोसिएशन मवाना के अध्यक्ष शमसुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ता समस्त न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शमसुद्दीन अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 40 किमी की दूरी पर हाईकोर्ट स्थापित की गई है जबकि वहां जनसंख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से कम है। मेरठ से प्रयागराज की दूरी अधिक है, जिस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को समय से न्याय नहीं मिल पाता है। बहुत से लोगों की न्याय मिलने से पहले ही मौत हो जाती है। दूरी के कारण बहुत से लोग खर्चा अधिक होने के कारण बीच में ही केस छोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मेरठ में हाईकोर्ट बेंच को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो वह लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली तहसील परिसर से होते हुए, मवाना थाना, सुभाष चौक, मुन्नालाल, डा. खलील चौक, जामा मस्जिद, चौड़ा कुआं से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। रैली में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच नहीं मिलने पर वोट नहीं देने के नारे लगाए।
मुख्य बातें
लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालने की चेतावनी दी