फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पाकिस्तान एक शैतान देश है: इंद्रेश कुमार

पाकिस्तान एक शैतान देश है: इंद्रेश कुमार

Wed, 27 Feb 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान एक शैतान देश है: इंद्रेश कुमार
सुभारती विश्वविद्यालय ने शहीद सैनिकों के परिवारों को दिए 17 लाख रुपये
विज्ञापन


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सुभारती ध्वज का अनावरण किया गया। बौद्ध भिक्षुओं ने मंगलाचरण वंदना प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। ईश्वर चंद्र विद्या सागर के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से प्रेक्षागृह गूंज गया। पाकिस्तान पर किए गए हवाई अटैक की सराहना की गई।
साथ ही पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकाें के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन दान किया। 17 लाख का चेक मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार को सौंपा। सुभारती विश्वविद्यालय के आधिकारिक ध्वज का अनावरण विवि के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, विशिष्ट अतिथि अनिल गर्ग, अधिवक्ता शाहीन परवेज , कुलपति डॉ. एनके आहूजा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज के साथ मिलकर किया। इससे पूर्व डॉ. अतुल कृष्ण ने इंद्रेश कुमार को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया और सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. हिरो हितो ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट करने के साथ ही शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. ज्योति गौड़, कुलसचिव ई. पीके गर्ग, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद जफर हुसैन, प्रशासनिक अधिकारी हर्षवर्धन कौशिक, डॉ. अभय एम शंकर गौड़, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. वैभव गोयल भारतीय, डॉ. विकास प्रसाद, प्रो पिंटू मिश्रा, डॉ. शिव मोहन वर्मा, डॉ. पवन पराशर, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, असिस्टेंट डायरेक्टर पीपीडी ई आकाश भटनागर, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. बरखा भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘रावण’ नाटक से मन की स्वच्छता का संदेश दिया
पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के छात्र छात्राओं ने डॉ. नीरज कर्ण सिंह के द्वारा लिखित एवं निर्देशित ‘रावण’ नामी नाटक प्रस्तुत कर सभी को मन की स्वच्छता का संदेश दिया। प्रो जयराज जादौन ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। संचालन डा. नीरज कर्ण सिंह एवं अर्चिता भटनागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed