{"_id":"5c60967cbdec224a611c158d","slug":"61549833852-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सर्विस लेन पर हो सकता है काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सर्विस लेन पर हो सकता है काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान मेरठ-दिल्ली मार्ग पर आज से सर्विस रोड पर काम शुरू हो सकता है। एनएचएआई टीम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। दरअसल यहां फैली अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने जोरशोर से उठाया, जिसका नतीजा यह रहा कि अब यहां समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में सबसे अहम काम यह है कि परतापुर में अंडरपास और आरओबी का निर्माण चल रहा है। इसी को लेकर मेरठ-दिल्ली मार्ग पर यातायात बाधित है। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। लेकिन जिस तरह की व्यवस्था यहां की गई उसने लोगों को हलकान कर दिया। यदि दिल्ली की तरफ से आकर मेरठ शहर में प्रवेश करना हो तो कट परतापुर चौराहे से लगभग दो किमी आगे बनाया गया था। इसका असर यह रहा कि रोडवेज बस, ट्रक आदि को डिवाइडर के ऊपर से चढ़ाकर रांग साइड लाया जाने लगा। इससे दुर्घटना और जाम दोनों से ही स्थिति बिगड़ गई। बाकी लोगों को कट से घूमकर आने में परेशानी जारी रही। अमर उजाला ने इस मामले को उठाया। नतीजा यह रहा कि एनएचएआई की टीम यहां काम शुरू कर दिया। सबसे पहले हरिद्वार की तरफ नया कट बनाया गया है। यह परतापुर चौराहे के पास ही और अब दो किमी दूर तक लोगों को घूमना नहीं पड़ रहा है।
सर्विस रोड पर भी होगा काम
यहां समस्या यह भी है कि जब कट से घूमकर परतापुर ओवरब्रिज पर चढ़ो तो इस मार्ग का हाल बुरा हो गया है। यहां मिट्टी, कंकरीट, टूटी सड़क आदि से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। एनएचएआई ने यहां सर्विस रोड नहीं बनाई। इसके अलावा यदि मेरठ से हरिद्वार की तरफ घूमना हो तो उस तरफ जाने के लिए भी जो कट बनाया है, वह खतरनाक है। यहां मार्ग संकरा है सामने सड़क गहरी है। यहां भी जाम लग रहा है। इस अभियान के बाद अब यहां भी काम होगा । एमडीए अधिकारियाें के मुताबिक सर्विस रोड बनेगी। सोमवार से इस पर काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
बारिश से रुका काम शुरू
चार दिन पूर्व ओलावृष्टि एवं बारिश के चलते एक्सप्रेस वे पर रुका काम शुरू हो गया है। इस बारिश से परतापुर तिराहे के पास बन रहे अंडरपास में दो से तीन फीट पानी भर गया था। काशी व सोलाना के पीछे बन रहे एक्सप्रेस वे में कई जगह जमीन धंस गई थी। लेकिन अब फिर से सभी जगह काम शुरू कर दिया गया है।