फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 24 Jan 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। कस्बे में 16 से 25 जनवरी के बीच मतदाता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के विभिन्न स्कूलों में मतदाता जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। जिसमें बुधवार को नगर के संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अमित कुमार भारतीय शामिल हुए। इस मौके पर प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना, चेयरपर्सन शबीला अंसारी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्राओं ने सुंदर नाटिका का मंचन किया। छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसी के साथ मतदाता गीत एवं लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताया। चुनाव की प्रक्रिया का रिंकी, अंतिल, शिवा, शबनूर, हया, प्राची, फैजा, शिवानी, संध्या, आयुषी आदि ने नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम प्रस्तुत करते मल्हू सिंह कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संत जोजफ्स ने द्वितीय और केके पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिग्री कॉलेज की छात्राओं को विशिष्ट सम्मान दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना विश्नोई, डॉ. शुचि प्रकाश एवं डॉ. महेश पालीवाल मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक फैय्याज अहमद के साथ समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी, वीरेंद्र चौधरी, पंकज जैन, नीरज जैन, शाहवेज अंसारी, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed