फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ठंड की भेंट चढ़ा गौवंश, अभियान की खुली पोल

यूपी: ठंड की भेंट चढ़ा गौवंश सड़क किनारे मृत मिला, अभियान की खुली पोल

Mon, 14 Jan 2019 02:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Jan 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
ठंड की भेंट चढ़ा गौवंश, अभियान की खुली पोल
cow - फोटो : अमर उजाला
मवाना। नगर और देहात में आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने का अभियान स्थानीय निकायों द्वारा चलाया जा रहा है। इसके बावजूद सड़कों पर अब भी गोवंश आवारा घूम रहे हैं। वे कूड़ा एवं पॉलिथीन खाकर मौत का शिकार हो रहे हैं। रविवार को मेरठ-बिजनौर मार्ग पर एक गोवंश सड़क किनारे मृत पड़ा था, जो प्रशासन के अभियान की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद सभी नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्र में आवारा घूम रहे हैं। गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा है। नगर स्थित श्री हस्तिनापुर पिंजरापोल गोशाला में मवाना नगर पालिका ने 14, बहसूमा ने 4 व परीक्षितगढ़ नगर पंचायत ने 8 गोवंश भेजे थे। सख्ती के दौरान यहां अभियान तो चलाया गया, लेकिन अब अभियान ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


सड़क पर पडे़ कूड़े एवं पॉलिथीन खाकर गोवंश मौत का शिकार हो रहे हैं। रविवार को मेरठ-बिजनौर मार्ग पर एक गोवंश मृत पड़ा हुआ था। राहगीरों ने अधिकारियों को फोन पर इसकी जानकारी भी दी, लेकिन देर शाम तक किसी ने भी शव को नहीं उठाया। जिस कारण दिनभर गोवंश का शव सड़क किनारे पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला अनुदान
श्री हस्तिनापुर पिंजरापोल गोशाला के गोसेवक मुकेश ने बताया कि जिन नगर पंचायत एवं नगर पालिका से यहां गोवंश भेजे गए हैं। उन्होंने अभी तक कोई अनुदान नहीं भेजा है। हस्तिनापुर से लगातार गोवंश भेजने के लिए फोन आ रहा है। गोशाला में जगह नहीं होने के कारण यहां स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। यदि गोवंश सड़क किनारे मृत पड़ा है तो कर्मचारियों को भेजकर उसे गड्ढे में दबवाया जाएगा। -मौ. अय्यूब कालिया, चेयरमैन नगर पालिका मवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed