{"_id":"5c0d6308bdec22418d7621bd","slug":"61544381192-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप्ति ने जीता बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप्ति ने जीता बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप्ति ने जीता बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड
सहारनपुर। चीन में आयोजित हुई प्रतियोगिता में सहारनपुर की बेटी और मेरठ की बहू दीप्ति तितौरिया ने मिसेज ग्लोब व बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड 2018 जीता है। ऑनलाइन वोटिंग में दीप्ति ने सबसे ज्यादा वोट हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।
मोहल्ला रामनगर पठानपुरा निवासी धर्मपाल माणक्य की पुत्री दीप्ति तितौरिया की शादी मेरठ के गांव मोहिउद्दीनपुर में राकेश तितौरिया से हुई है। दीप्ति ने बताया कि चीन के सेंनजैन शहर में आयोजित हुई मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया, जिसमें उन्होंने बेस्ट पर्सनैलिटी 2018 व मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब जीता है। उन्होंने चॉइस ऑफ पीपल (मोस्ट पॉपुलर) में पूरी दुनिया के प्रतिभागियों के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 78 देशों की महिलाओं ने भाग लिया था। ऑनलाइन वोटिंग के जरिए चॉइस ऑफ पीपल में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने सबसे ज्यादा वोटिंग करने पर सहारनपुर, मेरठ और हरियाणा के लोगों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व दीप्ति मिसेज सहारनपुर, मिस यूपी और मिसेज इंडिया भी रह चुकी हैं।
धारणा को बदलें महिलाएं: दीप्ति
सहारनपुर। दीप्ति ने बताया कि वह प्रतिदिन योगा करती हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्होंने दस किलोग्राम वजन भी कम किया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी के कारण महिलाओं में अपने सपने पूरे न करने की धारणा गलत है, जबकि सच्चाई यह है कि शादी के बाद सपनों को पूरा करने के लिए महिलाओं के साथ एक परिवार ओर जुड़ जाता है। महिलाओं को चाहिए कि वह जिस क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ कर सकती है, उसको जरूर पूरा करें। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। शादी के बाद भी अपने सपनों को न छोड़ें।