फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खुद को ब्रांड बनाकर करें स्थापित

खुद को ब्रांड बनाकर करें स्थापित

Wed, 29 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खुद को ब्रांड बनाकर करें स्थापित
मेरठ। रिटेल व्यवसाय के सामने आ रही चुनौतियों और उन्हें नई दिशा देने के लिए अमर उजाला के तीन दिवसीय ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट की मंगलवार से शुरुआत हो गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के रिटेल व्यवसायियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने रिटेलर्स को ब्रांड के रूप में उभारने के टिप्स बताए। रिटेलर्स ने भी अपने सवाल पूछकर जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन

शॉप्रिक्स मॉल स्थित होटल हाईफन में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ ताजदार अमान ने बताया कि रिटेलर्स के बिना किसी भी देश की अर्थव्यवस्था नहीं चल सकती। रिटेलर्स ही देश के आठ फीसदी लोगों को रोजगार देते हैं। रिटेलर्स ने 45 लाख करोड़ का व्यापार किया। इसमें लगातार 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी होती जा रही है। जिस तरह से मध्यम वर्ग की आय बढ़ी है, उसी तरह से क्रय शक्ति बढ़ी है। वह शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च करने से पीछे नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बढ़ता शहरीकरण रिटेलर्स के लिए अच्छा है। जिस तरह से शहरीकरण बढ़ रहा है, गांव के लोग शहरों में बस रहे हैं। उससे रिटेलर्स को भी अपना व्यवसाय बढ़ाने का पूरा मौका है। ग्राहकों से कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है। इसका माध्यम एडवरटाइजिंग है। अमान ने बताया कि युवा दुनिया में सबसे ज्यादा खर्च करने वाला वर्ग है। लेकिन इन तक पहुंचना आसान नहीं है, क्योंकि युवा लॉयल नहीं है। युवा जहां भी कुछ अच्छा देखता है, वहीं से खरीदारी कर लेता है। इसी युवा वर्ग को रिटेलर्स निशाना बना रहे हैं। इसके लिए मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जरूरत है। इन्हीं सब चुनौतियों से निपटने के लिए रिटेलर्स को खुद को ब्रांड बनाने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलाव इसलिए जरूरी
अमान ने बताया कि लोगों की पसंद तेजी से बदल रही है। पहले वह सुविधाओं की तरफ इतना ध्यान नहीं देता था, अब दे रहा है। कस्टमर सर्विसेज भी बेहतर बनानी होगी। ब्रांड का मतलब है कि उपभोक्ता में भरोसा पैदा करना। अक्सर रिटेलर्स शिकायत करते हैं कि मार्जिन कम हो रहा है। लेकिन खुद को अपग्रेड करके इससे बचा जा सकता है। इसके लिए ब्रांडिंग, आधुनिकीकरण और तकनीक का प्रयोग करना होगा। ऑनलाइन बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में रिटेलर्स को इस बड़ी चुनौती का भी सामना करना होगा। जब आपका ब्रांड नेम होगा तो लोग ऑनलाइन अनसुना प्रोडक्ट खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे और आपका ब्रांड ही खरीदेंगे, इसलिए ब्रांडिंग के जरिए ही खुद को बचाया जा सकता है।

खुद की ब्रांडिंग के बारे में सोचेंगे
रिटेल मार्केट में बहुत प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। मुनाफा कम हो रहा है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे आयोजनों से रिटेलर्स खुद की ब्रांडिंग के बारे में सोचेंगे। -निखिल सक्सेना, अनंता रेस्टोरेंट
ब्रांडिंग आज बहुत जरूरी
ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट से साफ है कि ब्रांडिंग आज बहुत जरूरी हो गई है। बदलाव के दौर में नई तकनीक का प्रयोग जरूरी है। अमर उजाला का ये अच्छा आयोजन है। -दीपक बंसल, हीराज बाथ गैलरी

अच्छा प्लेटफार्म मिला
अमर उजाला ने अच्छा प्लेटफॉर्म दिया है। इस तरह के आयोजन से रिटेलर्स को काफी सीखने को मिलता है। विशेषज्ञों ने काफी अहम जानकारियां दीं। -देवकी नंदन गुप्ता, उपासना ट्रेडिंग कंपनी


खास बातें:
- अमर उजाला के तीन दिवसीय ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट की हुई शुरुआत
- एक्सपर्ट ने रिटेलर को दिए चुनौतियों से निपटने के टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed