फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर के लिए पहुंचे गौताखोर, एक किमी पर रहेगी टीम

गंगनहर के लिए पहुंचे गौताखोर, एक किमी पर रहेगी टीम

Tue, 31 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर के लिए पहुंचे गौताखोर, एक किमी पर रहेगी टीम
गोताखोर पहुंचे, हर एक किमी पर होंगे तैनात
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पीएसी के गोताखोरों की एक प्लाटून पुलिस को मिली है। वहीं प्राइवेट गोताखोरों को पुलिस लाइन में एसएसपी ने जैकेट वितरण की।
पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मेरठ की सीमा में चौधरी चरण सिंह कावंड़ पटरी मार्ग की लंबाई करीब 42 किमी है। सलावा पुल, दौराला पुल, नानू पुल, भलसोना पुल, पूठ पुल, भोला झाल और जानी पुल, सिवालखास पुल पर टीम लगाई गई है। एसएसपी ने कहा कि एसपी देहात राजेश कुमार कांवड़ पटरी मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था खुद संभालेंगे। पीएसी के 15 जवान भी तैनात किए गये हैं। प्रत्येक एक किमी की दूरी पर पीएसी के गोताखोर रहेंगे। एसपी देहात ने बताया कि यूपी 100 की दस गाड़ी और दो एंबुलेंस कांवड़ पटरी मार्ग पर रहेंगी। वहीं एनएच-58 और शहर में कांवड़ मार्गों की जिम्मेदारी एसपी सिटी रणविजय सिंह को दी है। जबकि औघड़नाथ मंदिर और कैंट क्षेत्र के लिए एएसपी सतपाल सिंह को लगाया गया है। एटीएस की टीम भी मूवमेंट में है।
विज्ञापन


ये है सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए 9 एडिशनल एसपी, 18 सीओ, 31 निरीक्षक, 136 एसआई, 71 एचसीपी, 862 सिपाही,190 महिला पुलिसकर्मी, एलआईयू से चार इंस्पेक्टर समेत 43 पुलिसकर्मी, ट्रैफिक में तीन टीआई, पांच टीएसआई और 117 अन्य पुलिसकर्मी, 99 ड्राइवर लगाए गए हैं। पांच कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी लगाई गई है। शहर में छह और देहात में पांच स्थानों पर डायवर्जन बैरियर लगाए गये हैं। 46 स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। 36 स्थानों पर अलग से ड्यूटी रहेगी। 29 संवेदनशील स्थानों पर पीएसी रहेगी। प्रत्येक थाना क्षेत्र में कावड़ियों के वेश में दो टीम रहेंगी। 44 स्थानों पर 105 सीसीटीवी कैमरे और औघड़नाथ मंदिर में अलग से 15 कैमरे रहेंगे। 12 वाच टॉवर, 10 मेडिकल एंबुलेंस,10 फायर टैंकर रहेंगे। वहीं पुलिस की पांच टीम रिजर्व में रखी गई है। प्रत्येक टीम में दो दरोगा समेत दस पुलिसकर्मी रहेंगे। औघड़नाथ मंदिर के लिए एक एडिशनल एसपी, दो सीओ, तीन थाना प्रभारी और 250 पुलिसकर्मी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन्यवाद द्वार बनाए गए
एनएच-58 पर मोहिउद्दीनपुर से दादरी तक, दिल्ली रोड पर परतापुर से मोदीपुरम तक और शहर में बैरिकेडिंग की जा रही है। लाइट की व्यवस्था नगर निगम करा रहा है। मोदीपुरम से दादरी तक लाइट की व्यवस्था हो चुकी है। हाईवे पर प्रवेश और धन्यवाद द्वार बना जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed