फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हंगामें के बीच एमडीए ने सड़ की जमीन पर जमाया कब्जा

हंगामें के बीच एमडीए ने सड़ की जमीन पर जमाया कब्जा

Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
हंगामें के बीच एमडीए ने सड़ की जमीन पर जमाया कब्जा
एमडीए ने लिया जमीन पर कब्जा, हंगामा
विज्ञापन


गंगानगर। गंगानगर एक्सटेंशन से किला परीक्षितगढ़ रोड के बीच 800 मीटर डिवाइडर रोड बनाने के लिए एमडीए ने सोमवार को हंगामे के बीच जमीन पर कब्जा ले लिया। इस दौरान महिलाओं ने केरोसिन उड़ेलने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने जेसीबी के आगे लेटने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ा दिया। पुलिस ने तीन महिला व तीन पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। वहीं मौके पर किसान नेता ने भी पहुंचकर विरोध जताया।
मवाना रोड पर गंगानगर थाने के पास से राधागार्डन डिवाइडर रोड शुरू होती है, जो गंदे नाले के बराबर से है। इस रोड को करीब दो किमी तक बनाकर बीच में छोड़ दिया गया, जिससे सड़क किला परीक्षितगढ़ वाली रोड पर नहीं मिल सकी। अधिकारियों की मानें तो सड़क न बनने का कारण किसानों द्वारा भूमि न देना रहा। पिछले दिनों गंगानगर एक्सटेंशन की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद एमडीए ने डिवाइडर रोड को पूरा करने का निर्णय लिया। सोमवार सुबह एमडीए के अधिकारी तीन जेसीबी और चार ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे और सड़क के लिए खतों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। इस पर दर्जनों महिलाएं व पुरुष मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। किसानों ने ठेकेदार पर 8 हरे पेड़ काटने और जमीन का मुआवजा न मिलने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख कार्रवाई रोक दी गई।
विज्ञापन


फोर्स के साथ दोबारा शुरू की कार्रवाई
एक घंटे बाद मौके पर सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार, एसीएम राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा, सहायक अभियंता मोहनलाल मिश्रा करीब छह थानों की पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। इसके बाद फिर से शुरू हुई कब्जे की कार्रवाई में किसान जेसीबी के आगे लेटने लगे। पुलिस ने लाठी फटकारकर किसानों को खदेड़ा। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को खेत से हटाकर हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे में अधिकारियों ने फसल नष्ट कर जमीन पर कब्जा ले लिया। उसके बाद जमीन की पैमाइश कर चूने से निशान लगा दिए गए। इस दौरान किसान नेता राममेहर सिंह किसानों के पक्ष में पहुंच गए और कब्जे का विरोध करने लगे। एमडीए अधिकारियों ने पहले ही मुआवजा देने की बात कही। राममेहर एमडीए उपाध्यक्ष से मिलने की बात कहते हुए किसानो को अपने साथ ले गए। मौके पर एमडीए के जेई संजीव तिवारी, उमा शंकर, सतेंद्र यादव, राज सिंह सहित गंगानगर, इंचौली, भावनपुर, परीक्षितगढ़, फलावदा, मवाना थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जमीन पर लिया कब्जा
800 मीटर लंबी व 45 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण के लिए फकीर चंद, बाबूराम, देवकी, सुभाष, नवाब, अरविंद, तिलकराम, मूलचंद, लक्ष्मण, राजपाल राजेंद्र, भारत सिंह, प्रेम, सुधीर सहित अन्य किसानों की भूमि पर कब्जा लिया गया है। वहीं हंगामा करने वालों में सुधीर, सुशील, गुलशन, इस्तेयाक, फकीरचंद, बाबूराम, देवकी नंदन, सुभाष, राजकली, माया, शकुंतला, सुमन, रज्जो, चंद्रो, नीतू, किरन आदि मौजूद रहीं। वहीं पूरी कार्रवाई के दौरान अधिकारी मौके पर टेंट लगाकर उसमें बैठे रहे।


तीन करोड़ का ठेका
मौके पर मौजूद एमडीए अधिकारियों ने बताया कि 800 मी. लंबी व 45 मी. चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए तीन करोड़ का ठेका दिया गया है। पहले सर्विस रोड का निर्माण कराकर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद डिवाइडर व मुख्य सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed