फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लेखपाल संघ ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

लेखपाल संघ ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल संघ ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सोमवार को मेरठ जनपद की लेखपाल संघ शाखा ने कलक्ट्रेट पर धरना देते हुए जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इससे पहले पिछले एक सप्ताह से लेखपाल तहसीलों में धरना दे रहे थे। धरना स्थल पर लेखपालों ने मांग पूरी नहीं होने तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
लेखपाल संघ वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, पेंशन विसंगति दूर करने, भत्तों में वृद्धि, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराना, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने, प्रोन्नति के अवसर बढ़ाने और समय पर डीपीसी कराने के साथ ही आधारभूत सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मांग को लेकर लेखपाल पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। आज पूरे जनपद के लेखपालों ने कलक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष लोकेंद्र राठी की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष और जिला सचिव ने भी संबोधित कर अपना समर्थन दिया। धरने का संचालन इंद्रीयदमन त्यागी ने किया। धर्मपाल सिंह, गुरुमेहर सिंह, राधेश्याम शर्मा, अरविंद कुमार, धर्मपाल सिंह, हरवीर सिंह, मनवीर सिंह, सुरेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुशील प्रसाद शर्मा, अब्दुल रहमान, गौरव तोमर आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed