फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूजी कोर्सों में एडमिशन रजिस्ट्रेशन अब 15 जून तक

यूजी कोर्सों में एडमिशन रजिस्ट्रेशन अब 15 जून तक

Tue, 05 Jun 2018 06:39 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
यूजी कोर्सों में एडमिशन रजिस्ट्रेशन अब 15 जून तक
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन के लिए मंगलवार रात तक भी डाटा नहीं मिलने के कारण सीबीएसई के छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पाए। यूनिवर्सिटी को इसके कारण रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी है। अब छात्र-छात्राएं 15 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं, यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं के भी अभी रजिस्ट्रेशन कम ही हुए हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध नौ जिलों मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कॉलेजों में एडमिशन को 21 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू कराए गए थे। पांच जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रखी गई थी। यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं के तो रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। लेकिन सीबीएसई और आईसीएसई का रिजल्ट देरी से आने के कारण उनके रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पाए थे। आईसीएसई का डाटा मिलने के बाद उनके रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए, मगर मंगलवार तक भी सीबीएसई बोर्ड से कंपनी को स्टूडेंट्स का डाटा नहीं मिलने के कारण अभी उनके रजिस्ट्रेशन का विकल्प वेबसाइट पर नहीं आ पाया है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी है। बुधवार शाम तक अगर सीबीएसई से डाटा मिल गया तो बृहस्पतिवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और राजकीय कॉलेजों में बीए की 22 हजार, बीकॉम की 46 सौ और बीएससी की 95 सौ के करीब सीटें हैं। तीनों विषयों में 37 हजार के करीब सीटें हैं। इन सीटों पर यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स का 50 फीसदी कोटा है। 50 फीसदी कोटा सीबीएसई और आईसीएसई के स्टूडेंट्स का है। सौ रुपये शुल्क के साथ स्टूडेंट्स सीसीएसयू डॉट वेब डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

64 हजार पहुंची रजिस्ट्रेशन की संख्या
पांच जून यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि रखी थी। इसके बाद भी मंगलवार रात तक नौ जिलों में सिर्फ 64 हजार रजिस्ट्रेशन ही हो पाए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड और आईसीएसई में जिन स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन कराने थे, वे अधिकतर करा चुके हैं। अब सीबीएसई के रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद ये संख्या बढ़ने के आसार हैं। यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओंके इतनी कम संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने से यूनिवर्सिटी की भी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अगर यूनिवर्सिटी को एक बार रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी तो पूरी एडमिशन प्रक्रिया लेट हो जाएगी। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसका भी ध्यान रखना पड़ेगा।
प्रोफेशनल कोर्सों में अंतिम तिथि 25 जून
प्रोफेशनल कोर्सों बीएससी एग्रीकल्चर, फूड साइंस, माइक्रोबायलॉजी, बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी एवं सीसीएसयू कैंपस में चल रहे कोर्सों बीएससी ऑनर्स केमेस्ट्री, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीएससी फूड माइक्रोबायलॉजी, सेफ्टी एंड क्वालिटी कंट्रोल, बीजेएमसी, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून है।

पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन 15 जून से
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एमए, एमकॉम, एमएससी, एलएलबी, एमकॉम और दूसरे डिप्लोमा कोर्सों में एडमिशन को रजिस्ट्रेशन 15 जून से लेकर 5 जुलाई तक होंगे। पांच वर्षीय बीए-एलएलबी में भी 15 जून से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं।
खास बातें
- सीबीएसई का मंगलवार को भी नहीं मिल पाया डाटा
- यूपी बोर्ड के भी कम छात्रों ने भरे हैं फॉर्म अभी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed