फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज से बेगमपुल से मेडिकल तक ई रिक् शा पर भी रोक

आज से बेगमपुल से मेडिकल तक ई रिक् शा पर भी रोक

Sun, 01 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
आज से बेगमपुल से मेडिकल तक ई रिक्
शा पर भी रोक
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था को चौपट करते हुए बेगमपुल और हापुड़ अड्डा चौराहे पर ई-रिक्शाओं का ही कब्जा हो गया है। अब एसपी ट्रैफिक ने नो टेंपो जोन में बेगमपुल से मेडिकल तक ई-रिक्शाओं के संचालन पर आज से पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेगमपुल से मेडिकल तक कोर्ट के आदेश पर नो टेंपो जोन है। शहर में 45 सौ से अधिक ई-रिक्शा आरटीओ दफ्तर में पंजीकृत हो चुके हैं, बाकी सभी ई-रिक्शा अवैध हैं। बेगमपुल और हापुड़ अड्डा चौराहे पर सड़कों को घेरने वाले ये ई-रिक्शा जाम का सबसे बड़ा कारण हैं। शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इन चालकों ने सड़क पर ही अवैध तरीके से पार्किंग बना ली है।
विज्ञापन

सिटी बसों की है व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार नो टेंपो जोन में ई-रिक्शाएं बंद होने से यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। मेडिकल कॉलेज से सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन के लिए प्रत्येक पांच से दस मिनट में सिटी बसें चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई होगी
नो टेंपो जोन में ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध ई-रिक्शाओं पर पहले से ही ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है। ई-रिक्शा चालकों को रूट को लेकर पहले ही अवगत करा दिया गया था। -संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed