{"_id":"5aaecc424f1c1b094a8b6036","slug":"61521404994-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में उड़ रही मोहिउद्दीनपुर मि की बगास, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में उड़ रही मोहिउद्दीनपुर मि की बगास, लोग परेशान
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। 150 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड हुई मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल की बगास (खोई) लोगों की परेशानी का सबब बनी है। पिछले कई दिन से हवा में उड़ रहे बगास के कण खेतों से लेकर घरों तक फैल रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने यूपी स्टेट शुगर कारपोरेशन की मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल को 150 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया है। इससे मिल की क्षमता 2500 टीसीडी से बढ़कर 3500 टीसीडी हो गई है। इतना रुपया खर्च करने के बाद भी मिल प्रबंधन ने मिल से निकलने वाली खोई (बगास) का इंतजाम नहीं किया है। काफी ऊंचाई से गिरने वाली बगास के बारीक कण पिछले कई दिन से चल रही तेज हवा में उड़ रहे हैं। बगास के कण मिल क्षेत्र के गांवों से लेकर खेतों तक में फैल रहे हैं। वाहन चालकों का वाहन चलाना दूभर हो गया है। कणों के आंखों में गिरने से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ रहा है। मिल के जीएम एसआर नारायण ने बताया कि मिल की बगास को हवा से बचाने के लिए इंतजाम करने के लिए कहा गया है। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा।