{"_id":"5a78be0c4f1c1bca798b7fce","slug":"61517862412-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि में सफाई दिलाएगी निगम को अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि में सफाई दिलाएगी निगम को अंक
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि में सफाई से निगम प्रशासन को राहत
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के सर्वे में नगर निगम प्रशासन के लिए रात्रि में चौराहे और मार्गों की सफाई व्यवस्था वरदान साबित हो सकती है। केंद्र सरकार की टीम ने जहां रात्रिकालीन महानगर में सफाई का रिकॉर्ड तलब किया है। वहीं स्थलीय निरीक्षण भी किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम प्रशासन ने महानगर के दस चौराहों की रात्रि में सफाई शुरू कराई हुई है। दिल्ली रोड फुटबाल चौराहा, थाना टीपीनगर, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर चौराहे की सफाई का ठेका नीता एसोसिएट्स को दिया है। जबकि घंटाघर, बच्चा पार्क, रेलवे रोड चौराहा, बेगमपुल, मेडिकल कालेज, सोहराब गेट बस अड्डा, हापुड़ अड्डा आदि चौराहों पर सफाई का कार्य सीएलसी को दिया गया है। केंद्र सरकार की टीम ने दोनों ही संस्थाओं के रिकॉर्ड, रात्रि कालीन सफाई के फोटो और स्थलीय निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था पर संतुष्टी जताई।