{"_id":"5a7773fa4f1c1baa1b8b5986","slug":"61517777914-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रिपोर्ट नेगेटिव आई, पोलियो वायरस से सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रिपोर्ट नेगेटिव आई, पोलियो वायरस से सुरक्षित
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पोलियो वायरस की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीवर के पानी के एक नमूने की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानी पोलियो वायरस से शहर फिलहाल सुरक्षित माना जा रहा है। यह सैंपल स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ और जलकल विभाग की टीम ने आठ जनवरी को हापुड़ बस स्टैंड मेन पंपिंग स्टेशन से सीवर के पानी का लिया था।
सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार दिल्ली एनसीडीसी की प्रयोगशाला में इसकी जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट तीन फरवरी को स्वास्थ्य विभाग को मिली है। यह अभियान यूपी में पहले लखनऊ में चल रहा था। इसे मेरठ समेत छह शहरों में विस्तारित किया गया। इन छह शहरों में से बनारस, इलाहाबाद के नमूने लखनऊ और आगरा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के नमूने एनसीडीसी दिल्ली जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे वाइल्ड पोलियो वायरस प्रसार के विषय में जानकारी और उसके प्रसार को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने में सहायता मिलेगी।
सीएमओ ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद से भारत में पोलियो का कोई केस सामने नहीं आया है। 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर चुका है। पोलियो के लौटने की आशंका के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को हाई रिस्क जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विश्व में मिल चुके पोलियो के 19 केस
देश में पिछले साल 22 दिसंबर 2017 तक 35 जगहों पर 35 सीवर पंपिंग स्टेशनों से 1241 नमूने एकत्र कर जांच की गई। इसमें कोई भी वाइल्ड पोलियो वायरस नहीं मिला। पिछले वर्ष विश्व में पोलियो के 19 केस मिल चुके थे, जिनमें से 12 अफगानिस्तान और सात पाकिस्तान में थे।
एक सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी
26 दिसंबर 2017 को भी पोलियो वायरस की तलाश में स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ और जलकल विभाग की टीम ने सीवर के पानी के नमूने लिए थे। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि रिपोर्ट कहीं अटकी हुई है, क्योंकि इसके बाद वाले सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। जल्द ही इसे मंगाया जाएगा।
खास बातें:
08 जनवरी को लिए सीवर के पानी के नमूने की रिपोर्ट ने दी राहत
26 दिसंबर को लिए गए पहले सैंपल की अभी रिपोर्ट आना बाकी
19 केस मिल चुके इस साल विश्व में पोलियो के