फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बंद करना पड़ा प्रवेश, डंडे थाम काबू करनी पड़ी भीड़

बंद करना पड़ा प्रवेश, डंडे थाम काबू करनी पड़ी भीड़

Tue, 27 Jun 2017 03:23 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
बंद करना पड़ा प्रवेश, डंडे थाम काबू करनी पड़ी भीड़
मेरठ। ईद के मौके पर शॉप्रिक्स मॉल में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। मॉल में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। स्टाफ और पुलिस भीड़ से जूझती रही। कई युवक स्टाफ से उलझे। मॉल के जीएम सुमित मदान ने बताया कि ईद की वजह से स्टाफ फुल था। सुरक्षा को 25 बाउंसर और स्थानीय पुलिस की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

गेट पर लगी लंबी लाइन
दोपहर 12:30 बजे मॉल के गेट पर अंदर जाने को लेकर आपाधापी मची थी। लोग धक्कामुक्की कर रहे थे। स्टाफ डंडे लेकर भीड़ को संभालता रहा। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस भी भीड़ से जूझ रही थी।
विज्ञापन

करना पड़ा प्रवेश बंद
दोपहर 1.15 बजे बिग बाजार ग्राहकों से भर गया। अंदर जगह नही थी, जबकि दर्जनों युवक और किशोर प्रवेश द्वार पर अड़े थे। लेकिन स्टाफ और सुरक्षा गार्ड ने अंदर भीड़ ज्यादा बताकर प्रवेश नहीं करने दिया। इसको लेकर काफी देर तक बहस होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट में आपाधापी
मॉल की सभी लिफ्ट फुल थीं। भीड़ इस कदर थी कि कई बार आपाधापी मची। खूब धक्कामुक्की हुई। वेब सिनेमा में जाने के लिए तो तीनों लिफ्टों के बाहर दर्जनों युवक खडे़ थे। जैसे ही युवक बाहर निकलते, अंदर घुसने को लेकर आपाधापी मचती रही।
खूब जली ट्यूब लाइट
वेब सिनेमा में सलमान खान की फिल्म ट्यूब लाइट देखने को होड़ मची थी। हालांकि टिकट आसानी से मिल रहे थे। लेकिन कुछ लोगों ने टिकट 180 से बढ़ाकर 220 करने पर एतराज जताया।

दूसरे मॉल सूने
दिल्ली रोड स्थित ईरा मॉल में सिनेमा की तीनों स्क्रीन पर ट्यूब लाइट फिल्म चल रही थी। लेकिन भीड़ नहीं थी। जीजी मॉल की सभी स्क्र ीन पर भी ट्यूब लाइट फिल्म चल रही थी। लेकिन दर्शकों की संख्या कम थी। मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि सुबह के शो में 250 के आसपास ही लोग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed