फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईद के लिए बाजार में डिस्काउंट ऑफरों की बहार

ईद के लिए बाजार में डिस्काउंट ऑफरों की बहार

Fri, 23 Jun 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
ईद के लिए बाजार में  डिस्काउंट ऑफरों की बहार
ईद पर उठाएं जीएसटी स्टॉक क्लीयरेंस का लाभ
विज्ञापन


26 जून को है ईद, जरूरत के हर सामान पर मिल रही है छूट
ब्रांडेड व नॉन ब्रांडेड कंपनियां दे रहीं 10 से 50 फीसदी की छूट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
ईद के लिए बाजार सज चुके हैं। हर जगह ऑफरों की भरमार है। वहीं जीएसटी लागू होने से पहले ईद पड़ने से कपड़ों, इलेक्ट्रानिक अप्लायंस, जूते, चप्पलों सहित लगभग हर जरूरी सामान पर विशेष छूट मिल रही है। छूट के दोनों मौकों का लाभ लेते हुए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर में ब्रांडेड और नॉनब्रांडेड दोनों सामानों पर आकर्षक छूट ऑफर चल रहे हैं। बेगमपुल, आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट, शॉपिंग मॉल्स, शॉप्रिक्स, पीएल शर्मा रोड व शारदा रोड के बाजार में डिस्काउंट ऑफर की धूम है।

इन सामानों, कंपनियों में है विशेष छूट
ब्रांडेड कपड़े, घड़ियां, टीवी, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, जूते, चप्पल, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कुंदन ज्वैलरी, शॉपिंग बैग्स, लगेज बैग्स, चांदी के बर्तन, मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज, हैंडबैग्स, हेयर एसेसरीज़, होम किचन अप्लायंस आदि पर छूट है। पेंटालून, रेडटेप, वुडलैंड, लिवाइस, बिग बाजार, एलजी, इंटेक्स, वीआईपी, खादिम, लिबर्टी, रीबॉक, बीबा, रिलायंस स्टोर, वीडियोकॉन, माइक्रोमैक्स, गोदरेज, वोएला से लेकर अन्य कंपनियां आकर्षक रमदान और ईद की छूट दे रही हैं।
विज्ञापन


एक के साथ एक फ्री
रमजान और ईद के खास मौके पर कंपनियां 10 से 50 प्रतिशत तक छूट दे रही हैं। एक के साथ एक फ्री, दो की खरीद पर एक मुफ्त पाओ जैसे ऑफर भी हैं। सामान की कीमतों में सीधे छूट भी है। यह छूट 10 से 50 प्रतिशत तक है। इसके अलावा स्क्रैच कार्ड और कूपन डिस्काउंट ऑफर भी हैं। कूपन स्क्रैच करने पर निश्चित छूट का ऑफर है। डिस्काउंट कूपन और लकी ड्रॉ से विदेश घूमने का मौका भी कंपनियां दे रही हैं। ब्रांडेड कंपनियों में विशेष रूप से छूट ऑफर हैं। स्थानीय निर्माता कीमत में सामान्य छूट की सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी से बढ़ी छूट, मिली ईदी
एक जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देशभर में लागू होने जा रहा है। जीएसटी लागू होने से पहले ईद है। जीएसटी ने बाजार को ईदी दी है। ईद की शॉपिंग में लोगों को दोगुना मुनाफा हो रहा है। लोग ज्यादा और अच्छी खरीदारी आकर्षक छूट पर कर रहे हैं। क्योंकि जीएसटी लागू होने के बाद कई चीजों की कीमतों में बदलाव आएगा। इसलिए दुकानदार व कंपनियां अभी से स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर दे रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर अच्छी छूट होने से ईद पर लोग टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी खरीद पा रहे हैं। रमजान स्पेशल डिस्काउंट ऑफर के साथ जीएसटी क्लीयरेंस सेल का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। शहर के सभी शॉपिंग स्टोर्स, मल्टी ब्रांड शोरूम, ब्रांड्स शोरूम में छूट कार्ड टंगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed