फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   60 vehicle seals and 360 cut challans

60 वाहन सीज और 360 के काटे चालान

Mon, 06 Jan 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
60 vehicle seals and 360 cut challans
60 वाहन सीज और 360 के काटे चालान
विज्ञापन

मेरठ। नए साल के पहले रविवार को ट्रैफिक पुलिस का पूरा अमला सड़क पर उतर आया। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह से लेकर शाम तक अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने खटारा वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं, यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती के साथ कार्रवाई की। अवैध रिक्शा और अन्य खटारा वाहनों को लेकर एसपी ट्रैफिक ने आरटीओ से लिस्ट मांगी है।
शहर में बेगमपुल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक के रूट पर नो टेंपो जोन है। बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी चौराहा और मेडिकल कॉलेज तक नो टेंपो जोन में यात्रियों को लाने ले जाने वाले टेंपो/ऑटो पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। रविवार को टीआई दीनदयाल दीक्षित और टीआई बसंत सिंह ने नो टेंपो जोन में अभियान चलाया। पुलिस ने नो टेंपो जोन में अवैध तरीके से चल रहे 35 ऑटो सीज किए।
विज्ञापन

टीआई सुनील कुमार और अनिल कुमार मिश्रा ने दिल्ली रोड, रिठानी और परतापुर में अवैध वाहनों पर शिकंजा कसा। बिना रजिस्ट्रेशन चलाए जा रहे 12 ई रिक्शा सीज कर पुलिस लाइन भेजे। दिल्ली रोड और जीरो माइल पर खटारा जीप, डीसीएम भी सीज किए। वहीं, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड और अन्य स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे। अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने करीब 60 वाहन सीज किए, जबकि 360 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटारा वाहनों को लेकर मांगी लिस्ट
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि शहर में खटारा वाहन लगातार यातायात व्यवस्था के लिए समस्या बने हुए हैं। जिनमें ट्रक, ऑटो/टेंपो, डीसीएम, जीप और अन्य वाहन भी शामिल हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए पूर्व में मंडलायुक्त और डीएम द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे, लेकिन फिर भी खटारा वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन खटारा वाहनों को लेकर आरटीओ से भी लिस्ट मांगी गई है, जो वाहन अवैध तरीके से चल रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जुगाड़ पर कसा जाए शिकंजा
एसपी ट्रैफिक ने रविवार को प्रभारी टीआई सुनील कुमार को निर्देश दिए कि दिल्ली रोड पर जुगाड़ जानलेवा बन सकते हैं। जुगाड़ में अवैध तरीके से लोहे की एंगल, चादर और अन्य नुकीला सामान की ढुलाई की जा रही है। शहर में जो भी जुगाड़ मिलेगा, उसे हर हाल में कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed