फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   52 corona positive found in four blocks

चार ब्लॉकों में मिले 52 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 13 Apr 2021 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
52 corona positive found in four blocks
चार ब्लॉकों में मिले 52 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सरधना/मवाना/दौराला। देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चार ब्लॉकों में 52 लोग पॉजिटिव मिले। दौराला में एक दिन में सर्वाधिक 27 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं सरधना में 18, मवाना में चार और हस्तिनापुर में भी तीन लोग पॉजिटिव मिले। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
दौराला सीएचसी प्रभारी डा. आशुतोष ने बताया कि सोमवार को समौली, कृषि विवि, चिरौडी व सीएचसी दौराला पर कोरोना जांच कैंप लगाया गया। 239 लोगों की जांच की गई। इसमें 27 लोग पॉजिटिव मिले। दौराला से दो, लोईया एक, खेड़ी टप्पा गांव से एक, कृषि विवि से दो, समौली से एक, दौराला शुगर मिल के चार कर्मचारी, लावड़ से एक व पल्लवपुरम में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

सरधना में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 302 लोगों की सैंपलिंग कराई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला छावनी में 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नगर पालिका का एक कर्मचारी, मोहल्ला बेलदारान में किराना दुकानदार और भामौरी में एक युवक संक्रमित मिला है। चर्च, संत जोजफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, मोहल्ला छावनी में बीते एक सप्ताह में 100 से ज्यादा मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना सीएचसी पर 160 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें चार पॉजिटिव मिले। प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 120 लोगों की आरटीपीसीआर तथा 40 लोगों के एंटीजन किट से जांच की। एंटीजन की जांच में हस्तिनापुर निवासी एक युवक संक्रमित मिला। दो दिन पहले भेजी गई जांच में एक हलवाई का भाई पॉजिटिव मिला। मोहल्ला तिहाई निवासी महिला और गांव नंगला काटर निवासी युवक संक्रमित आया। वहीं हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सोमवार को कस्बे के मेन बाजार, जे ब्लॉक और डिफेंस कॉलोनी में तीन लोग पॉजिटिव मिले। सभी मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
पुलिस ने बंद कराई मिठाई की दुकान
मवाना। दयानंद बाजार में एक हलवाई की दुकान पर दुकान मालिक के साथ बैठने वाला उसका भाई कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दुकान बंद कराई। साथ ही दुकानदार को एक सप्ताह तक दुकान नहीं खोलने की चेतावनी दी है। दुकानदार व उसके परिवार के मंगलवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। संवाद
17 तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
मवाना। कोरोना संक्रमण बढ़ने को लेकर अधिवक्ता 17 अप्रैल तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। सोमवार को बार हाल में शमशुद्दीन एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के निर्देश पर 12 से 17 अप्रैल तक न्यायालय बंद कर दिए जाने कारण दोनों बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता जरूरी कार्य को छोड़कर न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। संवाद
संत जोजफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा स्थगित
सरधना। संत जोजफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना ने कोरोना के चलते 13 अप्रैल से 3 मई के बीच होने वाली सभी लिखित परीक्षाओं को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। महाविद्यालय में सिर्फ सेमेस्टर प्रणाली की कक्षाएं ही ऑनलाइन चलेंगी। यह निर्णय कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लिया गया है। यह जानकारी प्राचार्य ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी। संवाद
================================
स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ा टीकाकरण का ग्राफ
कोरोना से बचाव के लिए चल रहा है अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/हस्तिनापुर। शासन के निर्देश पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 11 से 14 अप्रैल तक कोरोना टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने सहयोग किया। सोमवार को हस्तिनापुर सीएचसी पर 788 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
सीएचसी प्रभारी डॉ अंकुर त्यागी ने बताया कि रविवार को 595 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। टीकाकरण उत्सव 13 और 14 अप्रैल को भी मनाया जाएगा। इसमें क्षेत्र के सभी व्यक्ति जिनकी आयु 45 वर्ष से ऊपर है, अपना आईडी प्रूफ लाकर सीएचसी पीएचसी पर टीकाकरण करा सकते हैं। साथ ही लोगों को मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।

वहीं मवाना सीएचसी पर सोमवार को कुल 873 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सोमवार को वैक्सीन लगाने के काम में तेजी आई। सीएचसी, गांव निलौहा, मवाना खुर्द तथा नगरीय प्राथमिक केंद्र पर कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई गई। दौराला में 550 लोगों का वैक्सीन का टीका लगाया गया। उधर बहसूमा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. अंकुर त्यागी के निर्देशन में 110 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed