{"_id":"5cca065bbdec220769792fc9","slug":"51556743771-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजाई फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजाई फैक्टरी में लगी भीषण आग
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रजाई कारखाने में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
करीमनगर नौचंदी निवासी कासिम पुत्र शमीमुद्दीन का लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में रजाई-गद्दों का कारखाना है। बुधवार देर रात कारखाने में कारीगर काम कर रहे थे। तभी मशीन से उठी चिंगारी से रुई में आग लग गई। कुछ ही पल में आग पूरे कारखाने में फैल गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। चीख-पुकार मचने लगी। आबादी वाला इलाका होने के कारण आसपास के घरों में लोग बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया। लेकिन तब तक करीब ढाई लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया। कासिम ने बताया कि मशीन में चिंगारी की संभावना काफी कम होती है। संभवतया रुई के दौरान लोहे की कोई चीज मशीन में पहुंची, जिससे चिंगारी उठी और आग लग गई।