{"_id":"5cc76acfbdec22073073ca61","slug":"51556572879-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी कार्रवाई, कब्जे तो जस के तस हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी कार्रवाई, कब्जे तो जस के तस हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कैसी कार्रवाई, कब्जे तो जस के तस हैं
गंगानगर। सोमवार को नगर निगम व गंगानगर पुलिस ने मवाना रोड पर अतिक्रमणकारियों पर एकतरफा कार्रवाई की। ऐसा इसलिए क्योंकि जिम्मेदारों ने सिर्फ छोटे कारोबारियों पर ही सख्ती करते हुए उन्हें हटवाया गया जबकि बड़े कारोबारियों का कब्जा अभी भी जस का तस है। इतना ही नहीं निगम अफसरों की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे गाड़ी में बैठे-बैठे ही कर्मचारियों को आदेश देते रहे, लेकिन गाड़ी से नीचे उतरने की जहमत तक नहीं उठाई।
दरअसल गंगानगर थाने से लेकर सलारपुर तक मवाना रोड पूरी तहर से अतिक्रमण की जद में है। हाईवे पर तेज गति में गाड़ियां दौड़ती हैं, ऐसे में राहगीरों को जान हथेली पर रख र्हाईवे पर ही चलना पड़ता है। इतना ही नहीं कसेरू बक्सर में टेंपो स्टेंड पर तो हालात और भी विकट है। यहां टेंपो चालक बीच सड़क पर टेंपो रोककर सवारियां बैठेता और उतारते हैं। ऐसे में लोग परेशान रहते हैं। कई बार शिकायत के बाद सोमवार लेखपाल राजकुमार व कुंवरपाल की अगुआई में नगर निगम की टीम गंगानगर पुलिस के साथ यहां अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची, लेकिन यह कार्रवाई मजाक बनकर रह गई। टीम को देखकर छोटे कारोबारियों ने तो खुद ही अपना सामान और खोखे हटा लिए, लेकिन बड़े कारोबारियों का सामान और बोर्ड जैसे का तैसा ही रखा रहा, लेकिन जिम्मेदारों ने उन पर कार्रवाई की जहमत तक नहीं उठाई।
नगर निगम की टीम के साथ मवाना रोड पर अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं, दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। 6 मई के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। वहीं, के ब्लॉक में साप्ताहिक बैठ बंद कराई जाएगी। - रवि चंद्रवाल, थाना प्रभारी गंगानगर
विज्ञापन
चेतावनी के बावजूद लगी सोमवार की पैंठ
नगर निगम की चेतावनी के बाद भी सोमवार को आई ब्लॉक में साप्ताहिक पैठ लगी। शाम से लेकर रात तक पैठ चलती रही, लेकिन नगर निगम अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेखपाल कुंवरपाल सिंह ने बताया कि पैंठ लगाने वाले व्यापारियों को सोमवार को चतावनी दी गई। आगामी छह तारीख के किसी भी कीमत पर पैंठ नहीं लगने दी जाएगी।