{"_id":"5cc4cb7dbdec22071212b6b1","slug":"51556401021-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी करने मवाना आ पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी करने मवाना आ पहुंची युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से शादी करने मवाना आ पहुंची युवती
मवाना। अमरोहा जिला निवासी एक युवती शनिवार को मवाना में रहने वाले अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उसे साथ लेकर मवाना थाने जा पहुंची। दोनों ने स्वयं को बालिग बताते हुए निकाह निकाह कराने की बात कहीं। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया है।
जानकारी के अनुसार मवाना निवासी एक युवक का अमरोहा जिले की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया कि दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं। युवती शनिवार को परिजनों को बिना बताए मवाना पहुंच गई और फोन करके युवक को बस अड्डे पर बुलाया। यहां से दोनों थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को बैठाकर उनके परिजनों को फोन पर जानकारी दी। फिलहाल युवक पक्ष के लोग शादी करने को तैयार हैं। हालांकि युवती का कहना है कि उसके परिजन तैयार नहीं हैं। करीब छह महीने पहले भी युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों से शादी के लिए बात की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों बालिग हैं। उनके परिजनों को जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद ही कुछ हल निकलने की संभावना है।