{"_id":"5ca51c30bdec221423554cce","slug":"51554324528-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा खरीद के हुए आदेश, स्प्रे मशीनों की ढूंढ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा खरीद के हुए आदेश, स्प्रे मशीनों की ढूंढ मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा खरीद के हुए आदेश, स्प्रे मशीनों की ढूंढ मची
- नहीं मिल रही मच्छर मारने वाली 40 स्प्रे मशीन
- फॉगिंग न होने का खुलासा हुआ तो हरकत में आया नगर निगम
- सभी फॉगिंग मशीन और स्प्रे मशीन का मांगा रिकॉर्ड
- अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो जागा निगम प्रशासन
- दवा खरीद के लिए हुए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। महानगर में मच्छरों से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। जहां मच्छर मारने के लिए मैलाथियान खरीद के आदेश हो गए हैं वहीं गायब 40 स्प्रे मशीनों की ढूंढ मची है। फॉगिंग मशीनों का रिकॉर्ड भी तलब किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन का दवा है कि एक सप्ताह के भीतर पूरे शहर में फॉगिंग की जाएगी। नगर निगम और मलेरिया विभाग मिलकर मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
शहर में बढ़ते मच्छरों की स्थिति और नगर निगम की फॉगिंग व्यवस्था ने पड़ताल की तो पता चला था कि नगर निगम के पास मच्छर मारने की दवाई की कमी है, साथ ही मशीनें गायब हैं। समाचार प्रकाशित होते ही बुधवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह ने जहां स्टोर इंचार्ज को दो ड्रम मैलाथियान दवा खरीदने का निर्देश दिया है। वहीं 2017 में खरीदी गयी सभी फॉगिंग और स्प्रे मशीन का रिकॉर्ड मांगा है। बताया जा रहा है कि सभी सफाई नायकों को मच्छर मारने के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के लिए स्प्रे मशीनें दी गई थीं।
फॉगिंग को निकली मशीनें
बुधवार को सूरजकुुंड, दिल्ली रोड और कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्रों में कुछ मशीनों से फॉगिंग की गई। उधर नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने सभी वाहन डिपो प्रभारी और सफाई इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन फॉगिंग की जाए। अगर फॉगिंग में लापरवाही की गयी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मशीन नहीं मिली तो होगी रिकवरी
40 स्प्रे मशीनों के गायब होने की सूचना पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर रिकॉर्ड में दर्ज सफाई नायकों ने मशीनें नहीं जमा की तो उनसे मशीन की धनराशि की रिकवरी की जाएगी। ताकि दूसरी मशीनें खरीदकर शहर में एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव समय से कराया जा सके। दवाई की खरीद के लिए स्टोर इंचार्ज को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।