फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1519 स् थानों पर होली का दहन, 156 संवेदनशील, आरएएफ का पहरा

1519 स् थानों पर होली का दहन, 156 संवेदनशील, आरएएफ का पहरा

Wed, 20 Mar 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
1519 स्
थानों पर होली का दहन, 156 संवेदनशील, आरएएफ का पहरा
1519 स्थानों पर होलिका दहन, 2400 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन

शहर में 93 संवेदनशील स्थानों पर लगाया सुरक्षा का पहरा
देहात में 33 संवेदनशील स्थानों पर रहेगी फोर्स तैनात
डीएम और एसएसपी ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। होलिका दहन और लोकसभा चुनाव को लेकर शहर और देहात में सुरक्षा कड़ी है। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी ने फोर्स के साथ मंगलवार को संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों ने काफिले के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
देहात में 865 और शहर में 654 स्थानों पर होलिका दहन होगा। एसएसपी ने बताया कि शहर में 93 और देहात में 63 स्थान संवेदनशील हैं। शहर को चार जोन में बांटकर मजिस्ट्रेट और सीओ लगाए हैं। प्रत्येक जोन में एक मजिस्ट्रेट, एक सीओ, तीन इंस्पेक्टर और एक कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। होलिका दहन के संवेदनशील स्थलों पर थाना पुलिस की ड्यूटी रहेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में एक दरोगा और चार-चार सिपाही तैनात रहेंगे। पांच एडिशनल एसपी, दस सीओ, और 42 इंस्पेक्टर/ थाना प्रभारी, एक-एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आईटीबीपी, एक कंपनी आरपीएसएफ, दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। अर्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस के 2400 पुलिसकर्मी लगाए हैं।
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ा तो सीधे जेल : एसएसपी
डीएम और एसएसपी ने मवाना, किठौर के अलावा शहर में भी जायजा लिया। सभी सीओ और थानेदारों को सख्त निर्देश दिए कि शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो गिरफ्तार कर जेल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसपी क्राइम बीपी अशोक, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ अखिलेश भदौरिया, एएसपी कैंट रामअर्ज, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ जितेंद्र कुमार, सीओ हरिमोहन सिंह, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी और सभी थानेदारों ने शाम के समय अर्धसैनिक बल और आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस लाइन से घंटाघर, मेट्रो प्लाजा, भूमिया का पुल, हापुड़ अड्डा चौराहा, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, पीवीएस रोड, शास्त्रीनगर, गढ़ रोड, हापुड़ अड्डा, सूरजकुंड, दिल्ली रोड, मछेरान, रोहटा रोड और अन्य थानों तक मार्च गया। गलियों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी थाना पुलिस ने पैदल मार्च निकाला।
यहां तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड
हापुड़ अड्डा चौराहा, एल ब्लॉक, भूमिया का पुल, घंटाघर, परतापुर, मछेरान, बेगमपुल।

शहर में सज गई होलिका, 8.58 से होगा दहन
शहर में जगह-जगह होलिका सज गई है। आज सुबह 10.30 से 10.45 बजे तक होलिका दहन स्थल पर पूजन किया जाएगा। रात 8.58 बजे से 11.47 बजे तक होलिका दहन होगा।

होली पर मिलेगी भरपूर बिजली
पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को ऊर्जा भवन में बैठक की। उन्होंने बताया कि होली पर भरपूर बिजली मिलेगी। फाल्ट ठीक करने में देरी हुई, तो कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।


लगातार 36 घंटे मिलेगा पानी
अपर नगरायुक्त अमित सिंह ने बताया कि बुधवार से गुरुवार तक लगातार 36 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। संबंधित कर्मचारियों को जलाशयों में पानी का स्टॉक करने को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed