फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुरक्षा को लेकर किसी भी कश्मीरी छात्र ने नहीं की शिकायत, मिलने होगी कार्रवाई- सीओ

सुरक्षा को लेकर किसी भी कश्मीरी छात्र ने नहीं की शिकायत, मिलने होगी कार्रवाई- सीओ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर किसी भी कश्मीरी छात्र ने नहीं की शिकायत, मिलने होगी कार्रवाई- सीओ
सुरक्षा को लेकर किसी भी कश्मीरी छात्र ने नहीं की शिकायत: सीओ
विज्ञापन


मोदीनगर। पुलवामा हमले के बाद क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बारे पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी कश्मीरी छात्र ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलवामा में भारतीय जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद क्षेत्र में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। इस बीच कई स्थानों से कश्मीरी छात्रों के भयाक्रांत होने व पलायन की खबरें भी सुनने में आई थी। एनसीआर का एजुकेशन हब होने के चलते मोदीनगर के एसआरएम, डीजे कॉलेज, आईडीएसटी, व अन्य शिक्षण संस्थानों में 100 से अधिक कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं। कश्मीर में होने वाली घटनाओं को देखते हुए इन छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। इस बारे में सीओ केपी मिश्रा का कहना है कि क्षेत्र में रह रहे किसी भी कश्मीरी छात्र ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं जताई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एलआईयू के पास क्षेत्र में रह रहे सभी कश्मीरी व अन्य बाहरी क्षेत्र से आकर रहने वाले छात्रों के बारे में पूरा ब्यौरा है। किसी भी कश्मीरी छात्र के बाहर जाने का कोई जानकारी नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। लोकल पुलिस भी मामले पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed