{"_id":"5c61dce7bdec22739f757723","slug":"51549917415-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर चोक हुए, गंदा पानी घरों तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर चोक हुए, गंदा पानी घरों तक पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर चोक होने से घरों तक पहुंचा गंदा पानी
मेरठ। मोहल्ला ताहिर हुसैन डा. आंबेडकर वाली गली में डाली गई सीवर लाइन जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके कारण सीवर लाइन चोक है और सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। परेशान लोगों ने सोमवार को अपर नगरायुक्त अमित सिंह के सामने समस्या रखी। उन्होंने सीवर लाइन साफ कराने और क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को बदलवाने की मांग की। जैन धर्मशाला के सामने डा. आंबेडकर वाली गली में 30-35 साल पहले सीवर लाइन डाली गई थी। समय पर सफाई व रखरखाव न होने से सीवर लाइन चोक है। शिकायत करने पहुंची शीला, उर्मिला आदि ने अपर नगरायुक्त को एक पत्र सौंपा। जिसमें जल निगम ने कहा कि सीवर लाइन के रखरखाव और सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। अपर नगरायुक्त ने शिकायतकर्ताओं को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।