फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल में विपक्ष सक्रिय, सताधारी नहीं पहुंचे

मेडिकल में विपक्ष सक्रिय, सताधारी नहीं पहुंचे

Sun, 10 Feb 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल में विपक्ष सक्रिय, सताधारी नहीं पहुंचे
मेरठ। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को विपक्ष पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया। सुबह कांग्रेस नेताओं ने यहां पहुंचकर मरीजों का हाल जाना तो दोपहर में सपा और बसपा के नेता भी यहां उपस्थिति दर्ज कराते दिखे। पूरा विपक्ष सत्ताधारी भाजपा को कोस रहा था। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने तो इस मामले पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को संवेदनहीन बता दिया। पूरा विपक्ष हमलावर रहा।
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मेरठ प्रभारी मुकेश चौधरी ने इमरजेंसी में भर्ती लोगों का हाल जाना और परिजनों को सांत्वना दी। मुकेश चौधरी ने कहा कि यह घटना योगी सरकार की बड़ी विफलता है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, अखिल कौशिक, रविंद्र सिंह, योगी जाटव, आशाराम आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि इस तरह की घटना के बावजूद सरकार का कोई प्रतिनिधि मरीजों का हाल तक जानने नहीं पहुंचा। कहा कि दो लाख मुआवजे की घोषणा बेहद कम है। ऐसे परिवारों को 50 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव स. मनजीत सिंह कोछड़ ने आरोप लगाया कि अवैध शराब का यह धंधा पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं की शह पर चल रहा था। योगी सरकार संवेदनहीन हो गई है। इस बड़ी त्रासदी के बावजूद मुख्यमंत्री योगी प्रचार में लगे हैं। भाजपा का कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। इस कांड के लिए प्रदेश सरकार दोषी है और मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर युवा नेता अवनीश काजला, कपिल पाल, संजीव आनंद, रविंद्र सिंह, सलीम शाह सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान और समाजवादी पार्टी के नेता विपिन मनोठिया ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस घटना ने सरकार के दावों की हकीकत सामने लाकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed