फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर मोर्चे पर खुद को साबित कर रही नारी शक्ति

हर मोर्चे पर खुद को साबित कर रही नारी शक्ति

Sun, 10 Feb 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
हर मोर्चे पर खुद को साबित कर रही नारी शक्ति
हर मोर्चे पर खुद को साबित कर रही नारी शक्ति - बाथम
विज्ञापन

- मेरठ कॉलेज के बॉटनी विभाग में हुआ गोष्ठी का आयोजन
मेरठ। मेरठ कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला अधिकार एवं सशक्तीकरण विषय पर बॉटनी विभाग में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि अपने अधिकार और कर्तव्यों को याद रखें तो गृहस्थी की गाड़ी सही चलती है। दोनों पक्षों में सामंजस्य बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी गलत काम में भागीदार न बनें। अगर पति भी ऐसा करे तो आवाज उठाएं।
उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति हर मोर्चे पर खुद को साबित कर रही है। चाहे वह बिजनेस का क्षेत्र हो या बार्डर सीमा पर फोर्स में रहकर देश की सुरक्षा। महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जीवन में क्या करना चाहती हो उस पर मंथन करो। जरूरी नहीं है कि नौकरी करो, अपना व्यवसाय शुरू कर दूसरों को नौकरी दे सकती हो। उन्होंने समाज में सास बहू के बीच होने वाले विवाद पर कहा कि सास को सोचना चाहिए अगर बहू की जगह बेटी होती तो क्या उसके साथ भी वैसा ही व्यवहार करती। एक सवाल के जवाब में विमला बाथम ने कहा कि अगर आपके सामने कोई व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है तो उसका विरोध करें। कानून में ऐसे लोगों के लिए सजा का प्रावधान भी हैं। उन्होंने कहा कि जेंडर को हथियार बनाएं लेकिन दुरुपयोग न करें। प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा ने कहा कि कॉलेज लड़कियों को सशक्कत बनाने के लिए लगातार ट्रेनिंग देने काम कर रहा है। एडवोकेट भारती सिंघल ने विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

ये रहीं मौजूद
कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. मधु वाजपेयी, डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. शालिनी त्यागी आदि मौजूद रहीं।

गांवों तक पहुंचेगा आयोग - बाथम
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि जल्दी ही आयोग की गांवों में महिलाओं तक पहुंच होगी। पंचायत स्तर पर कमेटी का सुझाव दिया गया है। इसमें आशा बहुओं को रखा जाएगा। आशा बहुएं गांवों में महिलाओं को जागरूक करने केसाथ उनकों अधिकारों के बारे में बताएंगी। बताएंगी कि शोषण सहना सबसे ज्यादा गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed