{"_id":"5c536b3abdec224b6317aead","slug":"51548970810-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ ओले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ पड़े ओले
लावड़। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात में बारिश के साथ ओले भी पडे़। ओले छोटे होने के कारण नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
क्षेत्र में रात करीब साढे़ दस बजे बारिश के साथ ओले पडे़। बारिश से जहां फसलों को राहत मिलेगी वहीं ओले देखकर किसानों की सांसे अटक गईं। बारिश होने से रास्तों में कीचड़ पसर गई। वहीं सर्दी भी बढ़ जाने से लोग घरों में कैद हो गए। बारिश से गेहूं, आलू, मटर, सरसों आदि फसलों को फायदा होगा। वहीं, बीमारियों पर भी रोक लगने की संभावना है। उधर, ओले पड़ने से किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। उन्हें फसलों को नुकसान होने का डर उत्पन्न हो गया। वहीं, हवा तेज चलने से बारिश के बाद फसलों के गिर जाने का खतरा बन गया है।
मध्य फरवरी तक चलेगी शीतलहर, छाएगा कोहरा
मोदीपुरम/मेरठ। पहाड़ों पर बने नए पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार अल सुबह बादल छाने और बूंदाबांदी के बाद मौसम और सर्द हो गया। दिन भर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मध्य फरवरी तक शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में बारिश के साथ कोहरा छाने का इनपुट है। हवा से बचकर रहें। लापरवाही न बरतें।
जनवरी के अंतिम सप्ताह में एकाएक बढ़ी सर्दी का दौर अभी जारी है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव चल रहा है। लेकिन लगातार बनता-बिगड़ता मौसम अभी राहत देने के मूड में नहीं है। बुधवार दोपहर से बदला मौसम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह के समय बूंदाबांदी के कारण मौसम और भी ठंडा हो गया। दिन भर शीतलहर चलने के साथ ही शाम को फिर से सर्दी का सितम बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 88 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन में 1.8 डिग्री व रात के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मौसम का अनुमान
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं ओले पड़ने के साथ शीतलहर जारी रहेगी। 2 फरवरी से 4 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा रहेगा। 4 फरवरी को फिर से बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे वेस्ट यूपी में माध्यम बारिश का अनुमान बना हुआ है।