{"_id":"5c536a58bdec22739033184c","slug":"51548970584-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल, भाजपा नेता ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल, भाजपा नेता ने दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल, भाजपा नेता ने दी धमकी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने के 41 रसूखदार आरोपियों पर उचित कार्रवाई न होने पर मुकदमे के वादी ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल कर दी। इस वीडियो में कुछ भाजपाइयों के नाम भी उजागर किए गए तो हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक भाजपा नेता ने वादी को जान से मारने की धमकी दे दी। भाजपा नेता के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई है।
थाना कंकरखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में न्यू गोविंदपुरी निवासी मुर्सलीन पुत्र हनीफ ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के आरोप में रहीमुद्दीन, पूर्व तहसीलदार, एसडीएम, एक सपा नेता सहित 41 लोगों के खिलाफ करीब एक साल पहले मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी रहीमुद्दीन को जेल भी भेजा था। पीड़ित का आरोप है कि उसने उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगाई। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। अब उसके खिलाफ हत्या की साजिश रची जा रही है। जिसके चलते उसने पूरे मामले की वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। उसमें उसने कुछ भाजपाइयों के नाम भी उजागर किए हैं। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो क्लिप देखने के बाद एक भाजपा नेता ने उसे 24 घंटे में परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई दिनेश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।