{"_id":"5bc8e63bbdec2269317c87cb","slug":"51539892795-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज निकलने संभल कर हो सकता है जाम से सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज निकलने संभल कर हो सकता है जाम से सामना
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सोच-समझकर निकलें, हाइवे पर लग सकता है भयंकर जाम
मुरादनगर। पुलिस-प्रशासन ने दुर्गा मूर्ति विसर्जन की पूरी तैयारी कर ली है। गंगनहर के पास स्थित अस्थायी तालाब में मूर्ति विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद ने साफ-सफाई कराई है। बम डिस्पोजल यूनिट ने सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं मूर्ति विसर्जन को लेकर आज भीषण जाम लगने की आशंका है।
गंगनहर के पास बने अस्थायी तालाब में शुक्रवार को दशमी के दिन दूरदराज से श्रद्धालु दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए आएंगे। गंगनहर के पास अस्थायी तालाब में विसर्जन की तैयारी की गई है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के कर्मचारी यहां साफ-सफाई कर तैयारी में जुटे थे। बम डिस्पोजल यूनिट और एलआईयू ने गंगनहर और अस्थायी तालाब के आसपास सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं गंगनहर में पानी न होने के कारण श्रद्धालुओं को निराशा भी होगी।
बता दें कि पिछले माह गणेश चतुर्थी पर हाइवे पूरी तरह थम गया था। मेरठ से गाजियाबाद तक की दूरी तय करने में आठ से दस घंटे तक लग गए थे। तब पुलिस-प्रशासन को उम्मीद नहीं थी कि इतने श्रद्धालु आ जाएंगे। आज भी यात्रियों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ सकता है। एसओ लक्षेंद्र कुमार का कहना है कि हाइवे के सभी कटों पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। हाइवे पर किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। जाम से निपटने के लिए पूरी प्लानिंग की जा रही है।